गुजरात में टेक्नोलॉजी और रोजगार को बढ़ावा: 1100 करोड़ के टेक पार्क का अमित शाह ने किया उद्घाटन

Edited By Updated: 17 May, 2026 04:15 PM

boosting technology and employment in gujarat amit shah inaugurates 1 100 cror

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि गुजरात ने विनिर्माण, इंजीनियरिंग और हरित ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और अब उसे सेवा क्षेत्र में भी शीर्ष स्थान हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। गांधीनगर में गणेश...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि गुजरात ने विनिर्माण, इंजीनियरिंग और हरित ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और अब उसे सेवा क्षेत्र में भी शीर्ष स्थान हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। गांधीनगर में गणेश हाउसिंग के 'मिलियन माइंड्स टेक पार्क' के उद्घाटन अवसर पर शाह ने कहा कि यदि अहमदाबाद को बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और गुरुग्राम जैसे प्रमुख प्रौद्योगिकी केंद्रों के बराबर लाना है तो ऐसे आधुनिक बुनियादी ढांचे की परियोजनाएं बेहद जरूरी हैं।

रोजगार सृजन को बढ़ावा मिले
उन्होंने कहा, "गुजरात ने विनिर्माण, इंजीनियरिंग, फार्मा, बंदरगाह, लॉजिस्टिक, हरित ऊर्जा, औद्योगिक ढांचा और निवेश जैसे क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अब समय आ गया है कि सेवा क्षेत्र में भी गुजरात को शीर्ष तीन राज्यों में शामिल किया जाए।" शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण है कि गुजरात में प्रौद्योगिकी, नवाचार, ज्ञान, उद्यमिता और उच्च-कौशल आधारित उद्योगों को आकर्षित किया जाए, जिससे रोजगार सृजन को बढ़ावा मिले और राज्य नई पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बने। उन्होंने कहा कि जब भी गुजरात किसी क्षेत्र में पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रवेश करता है, तो वह तेजी से शीर्ष तीन राज्यों में शामिल हो जाता है और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में भी राज्य यही उपलब्धि हासिल करेगा।

गुजराती लोगों में उद्यमिता की भावना
शाह ने कहा कि गुजराती लोगों में उद्यमिता की भावना पारंपरिक रूप से मजबूत रही है, जिसे सरकार के मजबूत बुनियादी ढांचे और नीतिगत समर्थन ने और बल दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, विशेषरूप से मोदी की अगुवाई वाली सरकार के लिए बुनियादी ढांचे का अर्थ केवल निर्माण नहीं था, बल्कि नीतियां, अनुकूल वातावरण, वित्तीय ढांचा और 'वाइब्रेंट गुजरात' जैसे मंच भी इसका हिस्सा थे। 

गुजरात के औद्योगिक विकास को दुनिया भर में सराहा 
शाह ने कहा, "इन प्रयासों के माध्यम से हमने गुजरात के औद्योगिक विकास को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, जिसे दुनिया भर में सराहा गया है।" उन्होंने आगे बताया कि पिछले दो से तीन वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रौद्योगिकी पार्कों और वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) के विकास पर महत्वपूर्ण जोर दिया है, जिससे आर्थिक गतिविधियों के पूरे क्षेत्र में परिवर्तन आया है।  उन्होंने बताया कि 1,100 करोड़ रुपये की लागत से बना 'मिलियन माइंड्स टेक पार्क' 13.5 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है और इसके पहले चरण में 9,000 उच्च कौशल पेशेवरों को कार्यस्थल उपलब्ध कराया जाएगा। सभी सात चरण पूरे होने पर इस परियोजना से 63,000 से अधिक उच्च मूल्य वाले रोजगार सृजित होने की संभावना है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!