शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 830 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,200 के पार

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 10:15 AM

domestic markets rally in early trade bse climbs 830 points

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख ने भी बाजारों को मजबूती दी। बीएसई सेंसेक्स 830.78 अंक चढ़कर 77,572.60 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 257.45 अंक की बढ़त के साथ 24,220.25

मुंबईः घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख ने भी बाजारों को मजबूती दी। बीएसई सेंसेक्स 830.78 अंक चढ़कर 77,572.60 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 257.45 अंक की बढ़त के साथ 24,220.25 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। 

देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का शेयर करीब दो प्रतिशत चढ़ गया। वहीं, भारती एयरटेल और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी चार प्रतिशत से अधिक , जापान का निक्की-225 सूचकांक 1.91 प्रतिशत, चीन का एसएसई कंपोजिट 0.76 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 1.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 76.55 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 532.86 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 238.22 अंक और निफ्टी 80.75 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!