लेह पत्रकार रिश्वत मामले में भाजपा प्रधान रविन्द्र रैना के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Monika Jamwal,Updated: 09 May, 2019 11:53 AM

case filed against bjp s ravinder raina for allegedly bribing journalists

जम्मू कश्मीर भारतीय जनता पार्टी के प्रधान रविन्द्र रैना के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ लेह में पत्रकारों को कथित तौर पर रिश्वत देने का आरोप है।

जम्मू : जम्मू कश्मीर भारतीय जनता पार्टी के प्रधान रविन्द्र रैना के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ लेह में पत्रकारों को कथित तौर पर रिश्वत देने का आरोप है। शिकायत दर्ज होने के बाद लोकल कोर्ट ने पुलिस को रैना और विक्रम रंधावा के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा। चुनावों के दौरान ऐसा करने और रिश्वत देने का आरोप संघीन है और अगर ऐसा पाया जाता है तो इसमें एक वर्ष की सजा हो सकती है।


शुरूआती जांच में आरोप सही पाये गये हैं। इस बात की शिकायत कुछ पत्रकारों ने की थी कि भाजपा नेताओं ने 2 मई को एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्हें रिश्वत देने का प्रयास किया। इसका एक वीडियो क्लिप भी वायरल हो चुका है जिसमें नेता पत्रकारों को लिफाफे दे रहे हैं। वीडियो में रविन्द्र रैना भी दिख रहे हैं। हांलाकि पार्टी इस बात से इन्कार कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!