CBI का चिदंबरम के घर की दीवार फांदना ‘भारत का अपमान' : स्टालिन

Edited By shukdev,Updated: 22 Aug, 2019 05:25 PM

cbi to tear down chidambaram s house  insult to india  stalin

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने दिल्ली में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बंगले में प्रवेश करने के लिए दीवार फांदने को लेकर सीबीआई अधिकारियों पर गुरुवार को हमला बोला और कहा कि उनकी नजर में यह ‘भारत का अपमान'' है। स्टालिन की पार्टी द्रमुक, कांग्रेस की...

चेन्नई: द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने दिल्ली में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बंगले में प्रवेश करने के लिए दीवार फांदने को लेकर सीबीआई अधिकारियों पर गुरुवार को हमला बोला और कहा कि उनकी नजर में यह ‘भारत का अपमान' है। स्टालिन की पार्टी द्रमुक, कांग्रेस की सहयोगी है। स्टालिन ने चिदंबरम का समर्थन करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के पीछे ‘राजनीतिक प्रतिशोध' है। उन्होंने कहा, ‘मैंने सीबीआई अधिकारियों को (चिदंबरम के दिल्ली आवास पर) दीवारें फांदते टीवी पर देखा। मैं इसे भारत का अपमान मानता हूं। यह निंदनीय है।'

चिदंबरम प्रकरण में सीबीआई की भूमिका के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में स्टालिन ने कहा कि उन्होंने पहले ही बुधवार को कहा था कि यह ‘राजनीतिक प्रतिशोध' है। उन्होंने कहा कि जब भी चिदंबरम को तलब किया गया था, वह संबंधित एजेंसियों के सामने पेश हुए थे। स्टालिन ने यह भी कहा कि उच्चतम न्यायालय ने चिदंबरम की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने का फैसला किया। ‘इस बीच उनकी गिरफ्तारी होना राजनीतिक प्रतिशोध का इरादा है।'

कश्मीर मुद्दे पर दिल्ली में गुरुवार को विरोध किए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि द्रमुक की अगुवाई में संघर्ष सफल रहा और इसमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, माकपा और नेकां सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने भाग लिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!