Edited By Seema Sharma,Updated: 25 Dec, 2018 06:11 PM
केंद्र सरकार अब अंडमान निकोबार द्वीप समूह के तीन आइलैंड के नाम बदलने पर विचार कर रही है। केंद्र ने फैसला किया है कि इन तीनों द्वीपों के नाम बदल कर इनको नई पहचान दी जाए।
नई दिल्लीः केंद्र सरकार अब अंडमान निकोबार द्वीप समूह के तीन आइलैंड के नाम बदलने पर विचार कर रही है। केंद्र ने फैसला किया है कि इन तीनों द्वीपों के नाम बदल कर इनको नई पहचान दी जाए। केंद्र सरकार रोस आइलैंड का नाम बदलकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस, नील आइलैंड का नाम शहीद द्वीप और हैवलॉक आइलैंड का नाम स्वराज द्वीप रखने जा रही है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम नगरी इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था। कई शहरों का नाम बदलने पर यूपी सरकार को विवादों का सामना करना पड़ा था। विपक्षी दलों ने योगी सरकार की काफी आलोचना की थी।