नापाक पाक नहीं आ रहा बाज, राजोरी में तोड़ा सीजफायर, दो जवान शहीद

Edited By Monika Jamwal,Updated: 27 Nov, 2020 02:05 PM

cfv by pak in rajouri 2 jawan martyred

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिसमें भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिसमें भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने सीमा पार से बिना उकसावे के की जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, "पाकिस्तानी सेना ने आज जिला राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।"

PunjabKesari

 

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमैन सुखबीर सिंह गंभीर रुप से जख्मी हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। अधिकारी ने कहा कि राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा। बृहस्पतिवार को पुंछ जिले के किरनी और कस्बा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में सूबेदार स्वतंत्र सिंह की मौत हो गई थी और एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!