बदजुबानी पर लगाम लगाना मोदी के लिए चुनौती

Edited By vasudha,Updated: 25 May, 2019 10:42 AM

challenge for modi to control leader statements

लोकसभा चुनाव भले ही समाप्त हो गए हैं लेकिन इन चुनावों को देश के इतिहास में अपने विरोधियों को सबसे ज्यादा गाली-गलौच करने और अपशब्द कहने के लिए याद किया जाएगा। एक-दूसरे पर निजी हमलों और जुमलेबाजियों का इस्तेमाल करने के अलावा नेताओं ने भारतीय मर्यादा...

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव भले ही समाप्त हो गए हैं लेकिन इन चुनावों को देश के इतिहास में अपने विरोधियों को सबसे ज्यादा गाली-गलौच करने और अपशब्द कहने के लिए याद किया जाएगा। एक-दूसरे पर निजी हमलों और जुमलेबाजियों का इस्तेमाल करने के अलावा नेताओं ने भारतीय मर्यादा की सारी हदें लांघ दीं। यह किसी एक पार्टी या एक नेता तक सीमित नहीं रहा बल्कि सभी बड़े नेता एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने में शामिल रहे। बदजुबानी, धर्म, जाति और महिला सम्मान जैसी तमाम मर्यादा नेता लांघ गए। यही नहीं चुनाव परिणाम के बाद भी नेताओं के तंज कसने का सिलसिला अभी भी जारी है। नेताओं की बदजुबानी पर लगाम लगाना मोदी के लिए चुनौती से कम नहीं है। लोकसभा चुनाव के दौरान अपने बयानों को लेकर विवादों में रही भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर से लेकर सपा के आजम खान तक ने अपनी-अपनी सीट पर जीत दर्ज की है। लगभग 2 महीनों से अधिक समय तक चले चुनाव प्रचार के दौरान विवादित टिप्पणियां करने वाले उम्मीदवारों में भाजपा के गिरिराज सिंह, नलिन कुमार कतील, अनंत कुमार हेगड़े, तेजस्वी सूर्या और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह भी शामिल हैं। उनकी विवादित टिप्पणियों के चलते कई बार चुनाव आयोग ने उनके चुनाव प्रचार करने पर रोक भी लगाई। साथ ही उन्हें उनकी पार्टी ने भी फटकार लगाई।
PunjabKesari

प्रज्ञा ने दिग्विजय को चटाई धूल
लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को धूल चटाने वाली भाजपा उम्मीदवार  प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बयान में कहा था कि अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराने का काम मैंने किया था। मैं अयोध्या गई थी और विवादित ढांचे पर चढ़कर उसे तोड़ा। इस पर मुझे गर्व है। ईश्वर ने मुझे अवसर और शक्ति दी थी, इसलिए मैंने यह काम किया। मैंने देश का कलंक मिटाया था। मैं आगे भी अयोध्या जाऊंगी और वहां राम मंदिर निर्माण में मदद करूंगी। उनके इस बयान को चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चुनाव प्रचार के दौरान 72 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया था। साध्वी प्रज्ञा ने एक और बयान में कहा था कि मुम्बई हमले में शहीद आई.पी.एस. हेमंत करकरे को संन्यासियों का श्राप लगा। हेमंत करकरे देशद्रोही थे। मेरे जेल जाने के करीब 45 दिन बाद ही वह 26/11 के मुम्बई आतंकी हमले का शिकार हो गए। यही नहीं उन्होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। बाद में पीएम मोदी ने इस बयान को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी और कहा था कि मैं उनके इस बयान को लेकर उन्हें माफ नहीं करूंगा।  वहीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपनी प्रचंड जीत के बाद कहा कि वह सभी से सीख लेंगी और भोपाल संसदीय क्षेत्र के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगी।
PunjabKesari
विवादास्पद बयान देने वाले भी जीत गए


आजम खान ने जया प्रदा को दी शिकस्त
यू.पी. में सपा नेता आजम खान को अपनी पूर्व सहकर्मी और अदाकारा से नेता बनी जया प्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने को लेकर व्यापक रोष का सामना करना पड़ा। आजम  खान को 5,59,177 वोट मिले, जबकि जया प्रदा को 4,49,180 वोट मिले। 

गिरिराज ने कन्हैया कुमार को दी पटखनी
बिहार में भाजपा के गिरिराज सिंह बेगूसराय में 4,22,217 वोटों के अंतर से विजयी घोषित हुए हैं। वहां उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कन्हैया कुमार को 2,69,976 वोट मिले, जबकि गिरिराज सिंह को कुल 6,92,193 वोट मिले। 

नलिन कुमार कतील भी जीते
दक्षिण भारत में भाजपा के नलिन कुमार कतील कर्नाटक की दक्षिण कन्नड़ सीट से चुनाव जीत गए हैं। कतील इस सीट पर 2,74,621 वोटों के अंतर से विजयी घोषित हुए हैैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मिथुन एम. राय थे। कतील को 7,74,285 वोट मिले। 

अनंत कुमार हेगड़े हुए विजयी
उत्तर कन्नड़ सीट से अपने उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े को भाजपा ने उनकी टिप्पणियों को लेकर फटकार लगाई थी। मौजूदा सांसद हेगड़े ने 7,86,042 वोट हासिल कर इस सीट पर जीत हासिल की और जे.डी.एस. उम्मीदवार आनंद अस्नोतीकर को हराया। 

तेजस्वी सूर्या ने बी.के. हरिप्रसाद को हराया
कर्नाटक में बेंगलुरू दक्षिण सीट से भाजपा के युवा नेता तेजस्वी सूर्या भी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने पिछले एक साल में कई विवादास्पद बयान दिए थे। हालांकि कई बयानों से वह मुकर गए जबकि कुछ को ट्विटर पर मिटा दिया। उन्होंने हाल ही में ट्वीट किया था कि उफ हिंदू! आप कब समझेंगे कि आज कांग्रेस को वोट देना कल के मुस्लिम लीग के लिए वोट है?  सूर्या को 7,39,229 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस के बी.के. हरिप्रसाद को हराया।

PunjabKesari
चुनाव परिणाम के बाद भी जारी तंज

अब इस देश में जिन्ना ढूंढे भी नहीं मिलेगा, सीधा पाकिस्तान जाएगा : सतीश गौतम
अलीगढ़ से 2,29,261 वोटों से दोबारा जीत दर्ज करने वाले भाजपा उम्मीदवार और वर्तमान सांसद सतीश गौतम ने एक बार फिर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर के मुद्दे को जिंदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब इस देश में जिन्ना ढूंढे भी नहीं मिलेगा, सीधा पाकिस्तान जाएगा। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवॢसटी में जो जिन्ना की तस्वीर है वह ए.एम.यू. की मानसिकता दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में एस.सी.-एस.टी. और ओ.बी.सी. वर्ग के छात्रों को भी आरक्षण मिलेगा और सभी का एडमिशन किया जाएगा।

राहुल की हार पर मेनका का तंज, कहा-‘राजनीति बच्चों का खेल नहीं’ 
अमेठी से राहुल गांधी की हार पर उनकी चाची और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने तंज कसा है। मेनका ने कहा, ‘‘राजनीति कोई बच्चों का खेल नहीं है।’’ मेनका ने कहा कि उनकी तरफ से कैंपेन में कोई भी सही बात नहीं उठाई गई। गाड़ी में बैठ हाथ हिलाने से चुनाव नहीं जीता जाता है। अगर राजनीति करनी है तो ठीक से करें और राजनीति गंभीरता से करें।

मुझे राहुल की परिपक्वता पर संदेह है : वीके सिंह 
जनरल वी.के. सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे उनकी परिपक्वता पर संदेह है। बता दें कि वी.के. सिंह ने गाजियाबाद लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है।

जो प्रधानमंत्री के उम्मीदवार थे वही हार गए : सुरेंद्र यादव 
जहानाबाद सीट पर जे.डी.यू. उम्मीदवार चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के हाथों मामूली अंतर 1,711 वोटों से हारने वाले राजद उम्मीदवार सुरेन्द्र यादव ने राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘‘ई.वी.एम. से चुनाव कराने का फैसला कांग्रेस सरकार का था। राजद हमेशा से इसके विरोध में रहा था, अब जो ई.वी.एम. लेकर आए थे वही हार गए, जो प्रधानमंत्री के उम्मीदवार थे वही हार गए। उनकी जमीन खिसक रही है, जमीनी नेता कोई बचा नहीं। 

निरहुआ ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा-आए तो मोदी ही
भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ (दिनेश लाल यादव) ने आजमगढ़ से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन अखिलेश यादव ने उन्हें 2 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से हरा दिया। हार के बाद उन्होंने ट्विटर पर पी.एम. नरेंद्र मोदी के साथ अपनी सैल्फी अपडेट की। ट्वीट में उन्होंने अखिलेश समेत विपक्षियों पर तंज कसते हुए लिखा कि न यह देश रुकेगा, न यह देश झुकेगा, आए तो मोदी ही।

चंद्रबाबू पर शिवराज का तंज-‘चौबे गए छब्बे बनने, दूबे बन के आ गए’
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘चौबे जी छब्बे जी बनने निकले थे लेकिन दूबे जी बनकर लौटे। इस कहावत से तंज कसते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि चंद्रबाबू नायडू जी आपने मोदी जी को हटाने के लिए दिन-रात उठापटक की लेकिन देश की जनता के दिलों में मोदी जी बसते हैं और वहां से उन्हें कोई नहीं हटा सकता। वहीं उन्होंने ममता बनर्जी पर भी तंज कसते हुए चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि ममता दीदी, लोकतंत्र में गुंडातंत्र का उपयोग और हिंसा छोड़ें। जिस तरह हार को निकट देखकर आपने बौखलाते हुए ङ्क्षहसा की राजनीति की उसे पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने नकार दिया। दीदी, संभल जाओ, वर्ना...’’ इससे पहले उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए सपा-बसपा, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को भी निशाने पर लिया। 

50 साल से कांग्रेस ने परिवारवाद के बल पर राजनीति की: शाह
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जीत के बाद तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस 17 राज्यों में अपना खाता नहीं खोल पाई है। इस जीत ने एक और बात साफ कर दी है कि 50 साल से कांग्रेस ने परिवारवाद के बल पर राजनीति की है।’’ चंद्रबाबू नायडू पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर इतना परिश्रम उन्होंने वोट प्राप्त करने के लिए किया होता तो शायद उनका खाता खुल जाता।’’ वहीं उन्होंने ममता बनर्जी पर भी तंज कसते हुए चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि ममता दीदी, लोकतंत्र में गुंडातंत्र का उपयोग और हिंसा छोड़ें। जिस तरह हार को निकट देखकर आपने बौखलाते हुए हिंसा की राजनीति की उसे पश्चिम बंगाल कि जागरूक जनता ने नकार दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!