भाजपा सरकार की लापरवाही से चंबल पेयजल योजना लटकी: अशोक गहलोत

Edited By Updated: 19 Aug, 2026 04:52 PM

chambal drinking water project stalled due to bjp government ashok gehlot

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की लापरवाही से चंबल पेयजल योजना का काम पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से बजट जारी कर इसका काम शुरू करवाने की मांग की है।

अशोक गहलोतः राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की लापरवाही से चंबल पेयजल योजना का काम पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से बजट जारी कर इसका काम शुरू करवाने की मांग की है।

गहलोत ने एक बयान में कहा कि हिंडोली विधानसभा क्षेत्र के 285 गांवों और 286 मजरों के करीब 85 हजार लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए गत कांग्रेस सरकार के दौरान स्वीकृत 900 करोड़ रुपये की चंबल पेयजल योजना पिछले छह महीने से पूरी तरह ठप पड़ी है। उन्होंने कहा कि काम बंद होने से लगी मशीनें और उपकरण तक जंग खाने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार यह योजना नवंबर 2024 में पूरी होनी थी, पहले वन विभाग की आपत्तियों के चलते देरी हुई, फिर भाजपा सरकार में भुगतान न मिलने से ठेकेदार ने काम की गति धीमी कर दी और अब पूरी तरह रोक दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा बजट की कमी और सरकार की लापरवाही से परियोजना लगातार लटकी हुई है। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा,''भाजपा यह कब समझेगी कि योजनाएं पार्टी की नहीं, सरकार की होती हैं, जो आमजन के हित के लिए बनती हैं। हिंडोली तो सिर्फ एक उदाहरण है, भाजपा सरकार का यह 'इंतजारशास्त्र' लगभग हर क्षेत्र में फैला है, हर जिले में ऐसी अटकी परियोजनाओं की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है।'' गहलोत ने कहा कि सरकार तुरंत बजट जारी कर काम शुरू कराए, 85 हजार लोगों को और इंतजार न कराया जाए। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!