Mata Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी से आई बड़ी खबर: यात्रा पर अचानक लगा ब्रेक, पंजीकरण स्थगित, हेलीकॉप्टर सेवा भी ठप्प

Edited By Updated: 20 Aug, 2026 08:39 AM

jammu and kashmir shri mata vaishno devi pilgrimage thundershowers

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के चलते प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है।  माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने एहतियात के तौर पर श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए नया रजिस्ट्रेशन कुछ समय के लिए रोक दिया है।...

कटरा: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के चलते प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है।  माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने एहतियात के तौर पर श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए नया रजिस्ट्रेशन कुछ समय के लिए रोक दिया है। हालांकि, बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था आज सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से पुंछ जिले की मंडी तहसील के लिए रवाना हुआ। मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है।

वैध RFID वाले यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश
श्राइन बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिन श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन पहले ही पूरा हो चुका है और जिनके पास वैध RFID कार्ड हैं, उन्हें मौसम के मिजाज और सुरक्षा अधिकारियों के आकलन के आधार पर ही आगे बढ़ने की इजाजत दी जा रही है। श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं और जारी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें।

बैटरी कार मार्ग बंद: एहतियात के तौर पर बैटरी कार वाले मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया है।

हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित: कटरा से सांझीछत के बीच चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा भी  Visibility कम होने के कारण पूरी तरह स्थगित कर दी गई है। मौसम साफ होने के बाद ही सेवाएं बहाल होंगी। रिपोर्टों के अनुसार, यात्रा रोके जाने से पहले दोपहर 3 बजे तक लगभग 12,000 श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन कराकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। कटरा बेस कैंप में अभी भी श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है, जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की सलाह दी जा रही है।
 
इसके साथ ही अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं और नया रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू करने के बारे में आगे का फ़ैसला मौजूदा मौसम और सुरक्षा स्थितियों के आधार पर लिया जाएगा।

इस बीच, मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। आज सुबह जम्मू क्षेत्र के मैदानी इलाकों और ऊंचे इलाकों में कुछ देर के लिए तेज़ बारिश हुई। कुछ जगहों पर, खासकर दोपहर बाद से शाम के समय तेज़ बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में कल रात से ही बारिश हो रही है, इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सावधान रहें, खासकर तेज़ बारिश के दौरान। मौसम विभाग ने कश्मीर डिवीज़न के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी भी दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!