अब नहीं मिलेगा पनीर-मक्खन और चीज, इस राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Edited By Updated: 05 Aug, 2026 11:12 PM

paneer butter and cheese will no longer be available

गुजरात सरकार ने जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मानकों के उल्लंघन पर गैर-मानकीकृत ढंग से तैयार 'एनालॉग' पनीर, चीज़ और मक्खन के उत्पादन, परिवहन एवं बिक्री पर राज्य में बुधवार को प्रतिबंध लगा दिया।

नेशनल डेस्क : गुजरात सरकार ने जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मानकों के उल्लंघन पर गैर-मानकीकृत ढंग से तैयार 'एनालॉग' पनीर, चीज़ और मक्खन के उत्पादन, परिवहन एवं बिक्री पर राज्य में बुधवार को प्रतिबंध लगा दिया। 'एनालॉग' पनीर दूध से तैयार किए जाने वाले सामान्य पनीर का विकल्प है जिसे दूध के बजाय वनस्पति तेल और अन्य मिश्रित पदार्थों से बनाया जाता है। इसका उत्पादन पारंपरिक पनीर की तुलना में सस्ता होता है और इसमें प्रोटीन की मात्रा भी अपेक्षाकृत कम होती है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत यह निर्णय लिया गया है। राज्य में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की जांच और प्रयोगशाला परीक्षणों के दौरान घटिया गुणवत्ता वाले कृत्रिम दुग्ध उत्पाद पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। विभाग ने चेतावनी दी कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या खाद्य कारोबार संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने भी एनालॉग पनीर पर रोक लगाने की घोषणा की है और इसी दिन गुजरात में भी यह आदेश आया है। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया ने कहा कि राज्य खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (एफडीसीए) पिछले चार महीने से एनालॉग पनीर और ऐसे अन्य खाद्य उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!