Edited By Rohini Oberoi,Updated: 06 Oct, 2025 03:19 PM

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के बनेकेला गांव में पारिवारिक झगड़े ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया है। एक शख्स को अपनी पत्नी और बहन के बीच झगड़ा रुकवाना इतना महंगा पड़ा कि गुस्साई पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया। गंभीर रूप...
नेशनल डेस्क। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के बनेकेला गांव में पारिवारिक झगड़े ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया है। एक शख्स को अपनी पत्नी और बहन के बीच झगड़ा रुकवाना इतना महंगा पड़ा कि गुस्साई पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया। गंभीर रूप से घायल पति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे आठ टांके लगाए गए हैं।
क्या हुआ था उस दिन?
यह घटना बीते शुक्रवार 3 अक्टूबर की दोपहर को हुई। पीड़ित पति अनिल राठिया (33) जो पेशे से राजमिस्त्री है की पत्नी (करीब 30 वर्ष) की किसी बात पर उसकी बहन (ननद) से लड़ाई हो गई। ननद-भाभी की यह लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। पति अनिल राठिया ने दोनों के बीच झगड़ा शांत कराने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पति उस वक्त शराब के नशे में धुत था जिससे पत्नी का गुस्सा और भड़क गया। वहीं गुस्साई पत्नी ने अचानक आकर अपने पति के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया। अनिल राठिया जोर से चिल्लाते हुए मौके से बाहर निकले। आस-पास के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में देखा और तुरंत अस्पताल लेकर गए।
यह भी पढ़ें: रात के अंधेरे में गुटुर गू करते पकड़े गए गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, फिर गांववालों ने सरेआम दी ऐसी सज़ा कि दोनों...
पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज
पीड़ित पति को तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां गंभीर चोट के कारण उसे आठ टांके लगाए गए। अब उसकी हालत स्थिर है। इलाज कराने के बाद अनिल राठिया रविवार को लैलूंगा थाने पहुंचे और अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पति की शिकायत पर आरोपी पत्नी के खिलाफ धारा 296 बीएनएस, 115(2) बीएनएस और 118(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।