Edited By ,Updated: 06 Feb, 2016 01:05 PM
चिराग पासवान ने शुक्रवार को हुए लोजपा नेता के पिता की सरेआम हत्या के बाद नाराजगी जताते कहा है कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल नहीं है।
नई दिल्ली: चिराग पासवान ने शुक्रवार को हुए लोजपा नेता के पिता की सरेआम हत्या के बाद नाराजगी जताते कहा है कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल नहीं है। जानकारी के मुताबिक, बिहार के पटना जिले के राघोपुर के दियारा इलाके में लोजपा नेता बृजनाथ सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई है।
बृजनाथ लोकजन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान के खास लोगों में से थे। इस हत्या से पूरे दियारा इलाके में सनसनी फैल गई है। शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई गैंगवार से इलाके में दहशत का माहौल है। एक-47 से 27 गोली बृजनाथ सिंह के शरीर पर दागी गई है। घटना राघोपुर के कच्ची दरगाह के पास की है।
कच्ची दरगाह पीपा पुल के पास गैंगवार में एके-47 लैस अपराधियों ने बृजनाथ सिंह सहित तीन को गोलियों से भूना है। गंभीर स्थिति में निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटनास्थल से एके-47 के 27 खोखे बरामद किये गये हैं। गाड़ी में बृजनाथ की पत्नी व बेटा भी थे। उन्हें भी गोली लगने की खबर है।
बिहार विधानसभा 2015 के चुनाव में बाहुबली बृजऩाथी सिह का पुत्र इंजीनियर राकेश रौशन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के छोटे पुत्र बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था।