दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- हम लोगों ने 9 लाख को दी नौकरी, कुछ लोग युवाओं को रहे हैं बहका

Edited By Updated: 21 Jul, 2026 09:34 PM

cm yogi s big statement on student protests in delhi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए विरोधियों पर तीखा हमला बोला है। श्रावस्ती में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने अब तक 9 लाख युवाओं...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए विरोधियों पर तीखा हमला बोला है। श्रावस्ती में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने अब तक 9 लाख युवाओं को बिना किसी सिफारिश और बिना किसी वसूली के नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए युवाओं को बहकाने का प्रयास कर रहे हैं।

'चाचा-भतीजे' और 'सैफई सिंडिकेट' पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले भर्ती प्रक्रिया में 'चाचा-भतीजे की जोड़ी' और 'सैफई सिंडिकेट' का कब्जा रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले नियुक्तियां 'पर्ची और खर्ची' के आधार पर होती थीं, जिसके कारण कई बार न्यायालय को भी हस्तक्षेप कर रोक लगानी पड़ती थी। योगी ने कहा कि अब पारदर्शी व्यवस्था के कारण श्रावस्ती जैसे पिछड़े जिले के युवाओं को भी सम्मानजनक नियुक्तियां मिल रही हैं।

न मच्छर का आतंक, न माफिया का राज
प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में न मच्छरों का आतंक है और न ही माफिया का। उन्होंने कहा कि कभी पिछड़ा (एस्पिरेशनल) जिला रहा श्रावस्ती आज 'इंस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट' बनकर उभर रहा है। सरकार ने पहले दिन से ही अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।

बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को चेतावनी
अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए सीएम योगी ने कहा कि बलरामपुर के छांगुर जैसे अपराधियों के अवैध और अनैतिक कारोबार पर बुलडोजर चलाकर उन्हें धराशायी कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो भी बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाएगा, उसके लिए केवल दो ही जगह हैं- जेल या जहन्नुम।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!