ठाणे में बड़ा Job Scam: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 130 से ज्यादा लोगों से ठगे 52 लाख, 8 एजेंटों पर FIR दर्ज

Edited By Updated: 17 Jul, 2026 12:33 PM

thane over 130 people defrauded of 52 68 lakh

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से बेरोजगारी और लाचारी का फायदा उठाकर करोड़ों की ठगी करने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कल्याण इलाके में सक्रिय एक फर्जी भर्ती एजेंसी ने विदेश में आकर्षक नौकरी दिलाने के नाम पर 130 से अधिक बेरोजगार युवाओं...

Thane Job Fraud : महाराष्ट्र के ठाणे जिले से बेरोजगारी और लाचारी का फायदा उठाकर करोड़ों की ठगी करने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कल्याण इलाके में सक्रिय एक फर्जी भर्ती एजेंसी ने विदेश में आकर्षक नौकरी दिलाने के नाम पर 130 से अधिक बेरोजगार युवाओं को अपना शिकार बनाया और उनसे करीब 52.68 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने न केवल युवाओं के पैसे हड़पे बल्कि उनके पासपोर्ट भी अपने पास रख लिए और दफ्तर बंद कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: Delhi Police में बड़ा फेरबदल: IB के स्पेशल डायरेक्टर अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर

पुलिस ने आज इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी एजेंसी से जुड़े आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह कथित अपराध इस वर्ष जनवरी से मई के बीच हुआ। आरोपी कल्याण स्थित अल-लिमरा इंटरनेशनल नामक एजेंसी के माध्यम से काम कर रहे थे। मुंबई निवासी एक व्यक्ति ने महात्मा फुले चौक थाने में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि एजेंसी ने विदेश में आकर्षक नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों को फंसाया। 

यह भी पढ़ें: FBI ने दबोचा पंजाब का Most Wanted गैंगस्टर नीतीश कौशल, अमेरिका के वर्मोंट से हुई गिरफ्तारी

एजेंसी ने नौकरी के इच्छुक लोगों से पैसे और पासपोर्ट तो ले लिए लेकिन अपने वादे पूरे नहीं किए। निरीक्षक विनोद पाटिल ने कहा, 130 से अधिक पीड़ितों में से कुछ ने अपनी रकम और पासपोर्ट दोनों गंवा दिए हैं। जब पीड़ितों ने अपने आवेदनों की स्थिति जानने की कोशिश की तो उन्हें पता चला कि एजेंसी ने अचानक अपना कामकाज बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब तक सामने आए मामलों में कुल 52,68,500 रुपये की धोखाधड़ी हुई है। फिलहाल आठों आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!