दिल्ली में 5.50 करोड़ का GST रिफंड घोटाला: ACB ने 3 अफसरों समेत 5 को किया गिरफ्तार

Edited By Updated: 22 Jul, 2026 10:13 AM

5 arrested including 3 delhi tax officials in 5 5 crore gst refund fraud

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दिल्ली सरकार के व्यापार और कर विभाग में हुए 5.50 करोड़ रुपये के कथित GST Refund घोटाले में तीन सरकारी अधिकारियों...

नेशनल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दिल्ली सरकार के व्यापार और कर विभाग में हुए 5.50 करोड़ रुपये के कथित GST Refund घोटाले में तीन सरकारी अधिकारियों और दो निजी व्यक्तियों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसीबी ने न सिर्फ आरोपियों को गिरफ्तार किया है बल्कि घोटाले के पैसों से रोहिणी इलाके में खरीदे गए दो लग्जरी फ्लैटों को भी कुर्क (Attach) कर लिया है।

एसीबी ने एक बयान में कहा कि आरोपियों की पहचान जीएसटी अधिकारी अजीत सिंह, जीएसटी निरीक्षक अटल भारद्वाज, अवर श्रेणी लिपिक (एलजीसी) हिमांशु मलिक और निजी व्यक्ति अजय कुमार और आशीष मिश्रा के रूप में की गई है। एसीबी के अनुसार, जीएसटी रिफंड दावों की प्रक्रिया और मंजूरी में कथित अनियमितताओं को लेकर व्यापार और कर विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। 

यह भी पढ़ें: 22 July Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट हुए जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक कर लें आज के भाव

जांच से पता चला कि कथित तौर पर वैधानिक प्रावधानों और निर्धारित विभागीय प्रक्रियाओं का उल्लंघन कर रिफंड मंजूर किया गया था। बयान के मुताबिक अनिवार्य सत्यापन और वित्तीय जांच की प्रक्रिया को दरकिनार किया गया। आरोप है कि दावों के निपटारे के लिए फर्जी दस्तावेज और नकली तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया तथा उन्हें असामान्य रूप से कम समय में मंजूरी दे दी गई। 

इससे सरकारी खजाने को करीब 5.50 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा। एसीबी के अनुसार अपराध की कथित आय का एक हिस्सा आरोपी सरकारी अधिकारियों में से एक के परिवार के सदस्यों को हस्तांतरित किया गया था और इसका इस्तेमाल दिल्ली के रोहिणी इलाके में दो फ्लैट खरीदने के लिए किया गया था। 

यह भी पढ़ें: अस्पताल में जन्मा 'बाहुबली' नवजात: वजन 6.5 किलो, एक बार में पी जाता है 2 बोतल दूध, पैदा होते ही छोटे पड़े कपड़े

इसने कहा कि एक सक्षम अदालत के आदेश के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 107 के तहत कथित तौर पर अपराध की आय का उपयोग करके खरीदी गई संपत्तियों को कुर्क किया गया है। एसीबी ने कहा कि साजिश में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने, अपराध की शेष आय का पता लगाने और डिजिटल और वित्तीय साक्ष्य की जांच करने के लिए तफ्तीश जारी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!