कोस्ट गार्ड ने अरब सागर में डूबते जहाज से 22 लोगों को बचाया, देखें रेस्क्यू ऑपरेशन का खतरनाक Video
Edited By rajesh kumar,Updated: 06 Jul, 2022 09:10 PM

भारतीय तटरक्षक बल ने बुधवार को गुजरात के पोरबंदर अपतटीय क्षेत्र में डूबते एक व्यापारिक जहाज से चालक दल के 22 सदस्यों को बचा लिया। बल ने एक बयान में कहा, ‘‘सुबह लगभग आठ बजकर 20 मिनट पर तटरक्षक बल को व्यापारिक जहाज ग्लोबल किंग-1 पर अनियंत्रित बाढ़ के...
नेशनल डेस्क: भारतीय तटरक्षक बल ने बुधवार को गुजरात के पोरबंदर अपतटीय क्षेत्र में डूबते एक व्यापारिक जहाज से चालक दल के 22 सदस्यों को बचा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बल ने एक बयान में कहा, ‘‘सुबह लगभग आठ बजकर 20 मिनट पर तटरक्षक बल को व्यापारिक जहाज ग्लोबल किंग-1 पर अनियंत्रित बाढ़ के बारे में एक आपदा चेतावनी मिली।
जहाज कथित तौर पर पोरबंदर तट से 185 किमी दूर था। तटरक्षक बल ने तुरंत जवाब दिया और सभी हितधारकों को सतर्क कर दिया।" इसने कहा कि बल की त्वरित कार्रवाई ने एक पाकिस्तानी और एक श्रीलंकाई (बाकी भारतीय) सहित चालक दल के 22 सदस्यों की जान बचाई, जो सुरक्षित हैं और उन्हें पोरबंदर लाया जा रहा है। बल ने कहा कि स्थिति का आकलन करने और प्रतिकूल मौसम के बीच जहाजों को सूचना देने के लिए भारतीय तटरक्षक बल के हवाई स्टेशन पोरबंदर से डोर्नियर विमान भेजा गया।
Related Story

दिल्ली : गोदाम में आग लगने से एक ही परिवार के 3 लोगों को बचाया गया, मचा हडकंप

सड़क पर अनियंत्रित हुई कार, खाई में जा लटकी, बाल-बाल बचे लोग

नेपाल की तबाही के मलबे से मिला नोटों का अंबार; लाल कपड़े और हैंडबैग से निकला खजाना, देखकर अवाक् रह...

गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: भाजपा नेता के 2 बेटों समेत 5 डूबे, 3 को बचाया, दोनों सगे भाई लापता

एयर होस्टेस ने यात्री को लिखा ऐसा खत; पढ़ते ही भर आईं आंखें; 75 लाख लोगों ने देखा वीडियो

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: रिहा आरोपी को पुलिस अपनी मर्जी से दोबारा नहीं कर सकती गिरफ्तार

J&K : उधमपुर में सुरक्षा बलों का जॉइंट ऑपरेशन, दो आतंकवादियों को किया ढेर

मेरठ में मलजल शोधन संयंत्र से खतरनाक गैस का रिसाव, इलाके में अफरातफरी

करम पर्व के दौरान वृक्ष की पूजा, डाल के विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तीन नाबालिग समेत 5 लोग नदी में...

रात के अंधेरे में कपल के साथ बदसलूकी, युवती को बाइक से खींचकर की गंदी हरकत, हाथ जोड़ती रही पीड़िता,...