J&K : उधमपुर में सुरक्षा बलों का जॉइंट ऑपरेशन, दो आतंकवादियों को किया ढेर

Edited By Updated: 17 Sep, 2026 10:39 AM

security forces neutralise two terrorists in joint operation in udhampur

बीती रात उधमपुर के ब्रट्टल इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए जॉइंट एंटी-टेरर ऑपरेशन (आतंकवाद-विरोधी अभियान) में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। व्हाइट नाइट कॉर्प्स के अनुसार पक्की जानकारी मिली थी कि ब्रट्टल इलाके में...

उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) : बीती रात उधमपुर के ब्रट्टल इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए जॉइंट एंटी-टेरर ऑपरेशन (आतंकवाद-विरोधी अभियान) में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। व्हाइट नाइट कॉर्प्स के अनुसार पक्की जानकारी मिली थी कि ब्रट्टल इलाके में आतंकवादी मौजूद हैं जिसके बाद व्हाइट नाइट कॉर्प्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के जवानों ने एक टारगेटेड ऑपरेशन शुरू किया। 

यह ऑपरेशन खराब मौसम, मुश्किल इलाके और कम विजिबिलिटी (दृश्यता) के बावजूद चलाया गया और इसमें दो आतंकवादी मारे गए। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके में सर्च और सर्विलांस (निगरानी) का काम चल रहा है।
किसी भी बचे हुए खतरे का पता लगाने और उसे खत्म करने के लिए सुरक्षा बल इलाके में तैनात हैं। 

यह मुठभेड़ उधमपुर के मजल्टा इलाके में हुई जहां इलाके में संदिग्ध गतिविधि की खबरों के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार देर शाम सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने X पर एक पोस्ट में कहा, '16/17 सितंबर 2026 की दरमियानी रात खुफिया जानकारी पर आधारित एक जॉइंट ऑपरेशन में पक्की जानकारी मिली थी कि उधमपुर के ब्रट्टल इलाके में आतंकवादी मौजूद हैं।' इसमें आगे कहा गया कि व्हाइट नाइट कॉर्प्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के जवानों ने खराब मौसम, मुश्किल इलाके और कम विजिबिलिटी के बावजूद एक टारगेटेड एंटी-टेरर ऑपरेशन शुरू किया। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!