शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली की वायु गुणवत्ता हुई बेहद खराब

Edited By vasudha,Updated: 30 Jan, 2019 02:25 PM

cold wave in north india

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रों में भारी बर्फबारी ने दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड बढ़ा दी है। राजधानी में बुधवार सुबह लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है...

नेशनल डेस्क: हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रों में भारी बर्फबारी ने दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड बढ़ा दी है। राजधानी में बुधवार सुबह लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है।
 PunjabKesari

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार पूर्वाह्न 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 307 रिकॉर्ड किया गया जो बहुत ही निम्न है। हवा की गुणवत्ता बहुत खराब आंकी गयी। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बादल छाये रह सकते हैं और हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।  
PunjabKesari

मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं शीत लहर के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के चलते कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही है। इसके अलावा हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। कई फ्लाइट्स डिले कर दी गई हैं।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!