2024 को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, सोनिया गांधी से मिलीं महबूबा मुफ्ती...PK संग प्रियंका ने 5 घंटे तक की बैठक

Edited By Seema Sharma,Updated: 19 Apr, 2022 10:18 AM

congress started preparations for 2024

कांग्रेस इस समय काफी खराब दौर से गुजर रही है। कांग्रेस को लगातार मिल रही हार के बाद अब पार्टी 2024 के चुनाव को लेकर मंथन में जुट गई है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सोमवार बैठक हुई है।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस इस समय काफी खराब दौर से गुजर रही है। कांग्रेस को लगातार मिल रही हार के बाद अब पार्टी 2024 के चुनाव को लेकर मंथन में जुट गई है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सोमवार बैठक हुई है। इस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। वहीं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। 

 

कांग्रेस नेताओं के साथ 5 घंटे चली PK की मीटिंग
सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ प्रशांत किशोर की यह बैठक करीब पांच घंटे तक चली। इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से इस बात को लेकर चर्चा हुई कि विपक्ष को किस तरह से एकजुट किया जाए। बता दें कि इससे पहले प्रशांत किशोर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने प्रेजेंटेशन दे चुके हैं। प्रशांत ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के सामने एक राजनीतिक मैप भी पेश किया था। पीके ने सलाह दी है कि कांग्रेस को 370 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने पर फोकस करना चाहिए और बाकी सीटें अपने गठबंधन सहयोगियों के लिए छोड़ देनी चाहिएं।

 

महबूबा से मिलीं सोनिया गांधी
महबूबा ने कांग्रेस अध्यक्ष के साथ उनके आवास पर देश के मौजूदा राजनीतिक हालात के बारे में चर्चा की। हाल ही में पीडीपी नेता ने कहा था कि कांग्रेस ने अब तक देश को सुरक्षित रखा है। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा देश में और पाकिस्तान पैदा करना चाहती है। महबूबा 2016 में भाजपा के समर्थन से जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री बनी थीं, लेकिन दोनों के बीच यह गठबंधन लंबे समय तक नहीं चल सका था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!