कांग्रेस का PM पर निशाना, कहा- मोदी सरकार का ‘अरबपति राज' ब्रिटश राज से भी ज्यादा असमानता भरा

Edited By Parveen Kumar,Updated: 20 Mar, 2024 09:02 PM

congress targets pm

कांग्रेस ने भारत में आय और संपदा की असमानता पर एक रिपोर्ट को लेकर बुधवार को सरकार पर प्रहार किया और आरोप लगाया कि ‘‘नरेन्द्र मोदी सरकार का अरबपति राज'' अब ब्रिटिश राज से भी अधिक असमानता वाला है।

नेशनल डेस्क : कांग्रेस ने भारत में आय और संपदा की असमानता पर एक रिपोर्ट को लेकर बुधवार को सरकार पर प्रहार किया और आरोप लगाया कि ‘‘नरेन्द्र मोदी सरकार का अरबपति राज'' अब ब्रिटिश राज से भी अधिक असमानता वाला है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘भारत में आमदनी और संपदा में असमानता, 1922-2023: अरबपति राज का उदय' शीर्षक वाली रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कि 2014-15 और 2022-23 के बीच शीर्ष स्तर की असमानता में वृद्धि विशेष रूप से धन के केंद्रित होने से पता चलती है। रमेश ने ‘एक्स' पर पोस्ट कर आरोप लगाया, ‘‘मुख्य बात यह है: नरेन्द्र मोदी का अरबपति राज, जिसे प्रधानमंत्री ने अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने और अपनी पार्टी के अभियानों को वित्तपोषित करने के लिए पाला-पोसा, अब ब्रिटिश राज से भी अधिक असमानता वाला है।'' उन्होंने कहा कि भारत के शीर्ष एक प्रतिशत लोगों द्वारा अर्जित राष्ट्रीय आय का हिस्सा अब अपने उच्चतम ऐतिहासिक स्तर पर है और वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक है।

रमेश ने पेपर लीक से जुड़े मामलों का हवाला देते हुए एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार में 15 मार्च को शिक्षक भर्ती परीक्षा में 3.75 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कुछ ही दिनों में पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द करनी पड़ी। कांग्रेस की 5 युवा न्याय गारंटियों में से एक ‘पेपर लीक से मुक्ति' है।'' उन्होंने कहा, ‘‘पेपर लीक में शामिल अपराधियों को सिर्फ सजा देना पर्याप्त नहीं है। हमारा लक्ष्य किसी भी पेपर को लीक होने से रोकना है।''

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!