गुजरात तट के समीप कंटेनर जहाज में लगी आग, मुंद्रा ले जाया गया

Edited By Yaspal,Updated: 10 Aug, 2019 11:04 PM

container ship caught fire near gujarat coast taken to mundra

गुजरात तट के समीप समुद्र में सिंगापुर के स्वामित्व वाले एक कंटेनर जहाज में आग लग जाने के बाद उसे मुंद्रा बंदरगाह ले जाया गया। जहाज पर चालक दल के 26 लोग सवार थे। एक रक्षा विज्ञप्ति के अनुसार, आग पर नियंत्रण...

अहमदाबादः गुजरात तट के समीप समुद्र में सिंगापुर के स्वामित्व वाले एक कंटेनर जहाज में आग लग जाने के बाद उसे मुंद्रा बंदरगाह ले जाया गया। जहाज पर चालक दल के 26 लोग सवार थे। एक रक्षा विज्ञप्ति के अनुसार, आग पर नियंत्रण पा लिया गया और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। जहाज भी सही हालत में है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, एमवी एपीएल हारवे नामक यह जहाज कराची बंदरगाह से रवाना हुआ था और मुम्बई के पास न्हावाशेवा बंदरगाह जा रहा था। सुबह करीब सवा सात बजे गुजरात तट के पोरबंदर के दक्षिण-पश्चिम में 40 समुद्री मील की दूरी पर जब यह जहाज गुजर रहा था तब उसमें आग लग लग गयी। भारतीय तटरक्षक बल के जहाज ‘संग्राम' को उसकी मदद के लिए रवाना किया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि कई घंटे की कोशिश के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। बाद में उस जहाज को मुंद्रा बंदरगाह ले जाया गया। एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि जहाज पर चालक दल के सदस्यों में म्यांमा के 13, सिंगापुर के आठ और मलेशिया तथा चीन के दो-दो नागरिक सवार थे।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!