कंट्रोल में दिख रहा कोरोना!  पिछले 24 घंटे में आए 2 हज़ार से भी कम नए मामले, एक्टिव मामलों की संख्या हुई 30,362

Edited By Updated: 07 Oct, 2022 10:08 AM

corona seen in control less than 2 thousand new cases came

भारत में कोरोना मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,997 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,06,460 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 32,282 से घटकर 30,362 रह गई...

नई दिल्ली: भारत में कोरोना मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,997 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,06,460 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 32,282 से घटकर 30,362 रह गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से नौ और लोगों के दम तोड़ने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,28,754 पर पहुंच गई है। इन नौ मामलों में वे तीन लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।.

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!