कोरोना के नए वेरिएंट के बीच बड़ी खबर- वृन्दावन के आश्रम में आए 10 विदेशी भक्त Covid पॉजिटिव

Edited By Updated: 01 Dec, 2021 03:01 PM

corona virus covid19 corona cases vrindavan corona case

कोरोना के नए वेरिएंट के बीच एक बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृन्दावन के एक आश्रम में आए 10 विदेशी भक्त कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 3  विदेशी प्रशासन को बिना बताए स्वदेश भी चले गए हैं। अधिकारियों ने...

मथुरा: कोरोना के नए वेरिएंट के बीच एक बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृन्दावन के एक आश्रम में आए 10 विदेशी भक्त कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 3  विदेशी प्रशासन को बिना बताए स्वदेश भी चले गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक ये तीन विदेशी नागरिक बिना स्वास्थ्य विभाग अथवा प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किए कोविड दिशा निर्देशों को धता बताते हुए रविवार को ही आश्रम से गायब हो गए। कोरोना वायरस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी डॉ. भूदेव प्रसाद सिंह ने बताया कि वृन्दावन में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए विदेशी नागरिकों की संख्या 10 हो गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि वृन्दावन में मिले 10 संक्रमित विदेशी नागरिकों में से तीन स्वदेश चले गए हैं। उन्होंने बताया कि जो विदेशी नागरिक वृन्दावन छोड़ कर चले गए हैं, उनके बारे में नियमानुसार पुलिस को सूचना दे दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!