सफेद कपड़ों में दूल्हा-दुल्हन! कीचड़ में लाश की तरह लेटा कपल, प्री-वेडिंग शूट का ये Video धड़ल्ले से हो रहा Viral

Edited By Updated: 20 Mar, 2026 11:06 AM

couple poses lying in mud goes viral

इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा प्री-वेडिंग शूट चर्चा का विषय बना हुआ है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। आमतौर पर कपल्स पहाड़ों, समुद्र के किनारों या आलीशान महलों में शूट कराते हैं लेकिन इस वायरल जोड़े ने सफेद कपड़ों में कीचड़ भरे गंदे पानी को अपना ठिकाना...

Weirdest Pre-Wedding Shoot Ever Viral : इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा प्री-वेडिंग शूट चर्चा का विषय बना हुआ है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। आमतौर पर कपल्स पहाड़ों, समुद्र के किनारों या आलीशान महलों में शूट कराते हैं लेकिन इस वायरल जोड़े ने सफेद कपड़ों में कीचड़ भरे गंदे पानी को अपना ठिकाना बनाया। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर @rose_k01 नाम के यूजर ने साझा किया है जो अब महा-वायरल हो चुका है।

क्या है वीडियो में?

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन सफेद लिबास पहने हुए कीचड़ के बीचों-बीच बिल्कुल स्थिर होकर लेटे हुए हैं। उनकी आंखें बंद हैं और पोज देने का तरीका कुछ ऐसा है कि पहली नजर में देखने पर वे प्रेमी जोड़ा कम और लाशें ज्यादा लग रहे हैं। मजेदार बात यह है कि शूट को परफेक्ट बनाने के लिए फोटोग्राफर और उनकी टीम भी कीचड़ में उतरकर उन्हें अलग-अलग एंगल से निर्देश दे रही है। वीडियो पोस्ट करने वाले ने लिखा, प्री-वेडिंग शूट्स अब बहुत अजीब (Weird) होते जा रहे हैं।

यूजर्स के मजेदार कमेंट्स: क्राइम पेट्रोल का सीन लगा

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ नेटिज़न्स ने मजे लेना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर कमेंट्स की ऐसी बाढ़ आई कि लोगों की हंसी नहीं रुक रही:

  1. क्राइम पेट्रोल या पोस्टमार्टम?: एक यूजर ने लिखा, "बिना कैप्शन पढ़े देखा तो लगा किसी क्राइम शो का सीन है, मैं तो डर ही गया!" दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, "यह प्री-वेडिंग है या पोस्टमार्टम शूट?"

  2. AI का मशवरा: एक शख्स ने सलाह दी, "कीचड़ में लोटने की क्या जरूरत थी, इतना पैसा बर्बाद करने से अच्छा एआई (AI) से एडिट करा लेते।"

  3. बच्चों का क्या होगा?: एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "अगर भविष्य में इनके बच्चे यह वीडियो देखेंगे, तो यकीनन सदमे में आ जाएंगे।"

बढ़ता यूनिक दिखने का दबाव

विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने और दूसरों से अलग दिखने की होड़ में कपल्स अक्सर अपनी गरिमा और सुरक्षा को ताक पर रख देते हैं। जहां यह कपल इसे इटरनल लव (अमर प्रेम) दिखाने का जरिया मान रहा है वहीं दुनिया इसे केवल एक मजाकिया और अजीबोगरीब हरकत के तौर पर देख रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!