माता-पिता ने मासूम को बांधकर दरवाजे से लटकाया, वीडियो देख भड़के लोग, बोले- ' ये क्या तरीका है ...(Video)

Edited By Updated: 07 Jul, 2026 05:57 PM

couple ties kid to door frame  shocks internet

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक दंपति अपने बच्चे को कथित तौर पर लंबाई बढ़ाने के लिए दरवाजे के फ्रेम से बांधकर लटकाता दिख रहा है। वीडियो पर लोगों में भारी आक्रोश है। घटना का स्थान और दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, जबकि जांच की मांग उठ...

International Desk: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दंपति कथित तौर पर अपने छोटे बच्चे को लंबाई बढ़ाने के नाम पर दरवाजे के फ्रेम से हाथ बांधकर लटकाए हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में बच्चा रोता हुआ नजर आता है, जबकि एक महिला, जिसे पड़ोसी बताया जा रहा है, इस व्यवहार का विरोध करती दिखाई देती है।वीडियो में महिला दंपति से पूछती सुनाई देती है, "बच्चे को ऐसे टॉर्चर करते हैं?" इस पर घर के अंदर मौजूद महिला जवाब देती है कि उन्हें पूरी बात की जानकारी नहीं है और यह उनका निजी मामला है। पड़ोसी महिला का दावा है कि उसने नीचे से बच्चे की चीखें सुनीं और उसे लगा कि बच्चे के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। उसने यह आरोप भी लगाया कि बच्चे के साथ मारपीट की जा रही थी।

 

वीडियो के अंत में दिखाई दे रहा व्यक्ति बच्चे को नीचे उतारते हुए दावा करता है कि उन्होंने ऐसा बच्चे की लंबाई बढ़ाने के लिए किया था। साथ ही उसने बिना अनुमति वीडियो बनाने पर भी आपत्ति जताई। विशेषज्ञों के अनुसार, किसी बच्चे को दरवाजे या किसी ऊंचाई से लटकाने से उसकी लंबाई बढ़ने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इसके विपरीत, ऐसा करने से बच्चे के कंधों, हाथों, रीढ़ और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं।वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना की कड़ी आलोचना की। कई यूजर्स ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच करने और यदि आरोप सही पाए जाएं तो बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।हालांकि, वीडियो का स्थान, घटना की तारीख और माता-पिता के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!