शाहरूख खान के B'day पर मन्नत के बाहर आधी रात को जुटी फैन्स की भीड़...Video

Edited By Seema Sharma,Updated: 02 Nov, 2021 01:37 PM

crowd of fans gathered on shahrukh khan birthday

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता किंग खान शाहरूख खान सोमवार को 56 साल के हो गए। वहीं शाहरूख की एक झलक देखने को फैन सोमवार आधी रात को ही मन्नत के बाहर जुटने लगे थे। शाहरूख ने भी अपने फैंन्स को निराश नहीं किया और सबका शुक्रिया किया।

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता किंग खान शाहरूख खान सोमवार को 56 साल के हो गए। वहीं शाहरूख की एक झलक देखने को फैन सोमवार आधी रात को ही मन्नत के बाहर जुटने लगे थे। शाहरूख ने भी अपने फैंन्स को निराश नहीं किया और सबका शुक्रिया किया। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान के फैन्स उनके बंगले के बाहर नजर आ रहे हैं। शाहरुख के बंगले के बाहर काफी भीड़ जुटी हुई है। 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरूख खान के पिता ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हुए थे। अभिनय से जुड़ने और संचार की विभिन्न विधाओं को नजदीक से समझने के लिए शाहरूख ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधि ग्रहण की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शाहरूख खान के करियर पर एक नजर
साल 1988 में शाहरूख खान ने बतौर अभिनेता छोटे पर्दे के धारावाहिक फौजी से अपने कैरियर की शुरुआत की। साल 1991 में अपने सपनों को साकार करने के लिए शाहरूख मुंबई आ गए। अजीज मिर्जा ने शाहरूख खान की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें अपने धारावाहिक सकर्स में काम करने का मौका दे दिया। उन्हीं दिनो हेमा मालिनी को अपनी फिल्म दिल आशना है के लिए दिव्या भारती के अपोजिट नए चेहरे की तलाश थी। शाहरूख खान को जब इस बात का पता चला तो वह अपने दोस्तों की मदद से इस फिल्म के लिये स्क्रीन टेस्ट देने के लिए गए और चुन लिए गए। इस बीच शाहरूख को फिल्म दीवाना में काम करने का अवसर मिला।

 

ऋषि कपूर जैसे मंझे हुए अभिनेता की मौजदूगी में भी शाहरूख खान ने अपने दमदार अभिनय से दर्शको को अपना दीवाना बना लिया, जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर की ओर से उन्हें नए अभिनेता का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला। इस बीच निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान की नजर शाहरूख खान पर पड़ी। उस समय वह अंग्रेजी के नोबल ए किस बिफोर डेथ पर एक फिल्म बनाना चाह रहे थे। इस फिल्म में शाहरूख खान को किरदार ग्रे शेडस लिए हुए थे।शाहरूख ने इसे चुनौती के तौर पर लिया और इसके लिए हामी भर दी।

 

साल 1993 में प्रदर्शित फिल्म बाजीगर सुपरहिट साबित हुई और वह काफी हद तक इंडस्ट्री में पहचान बनाने में कामयाब हो गए। साल 1993 में ही शाहरूख खान को यश चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म डर में काम करने का अवसर मिला। साल 1995 में शाहरूख खान को यश चोपड़ा की ही फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे में काम करने का अवसर मिला जो उनके सिने कैरियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!