ओडिशा नाव हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, अब तक 8 लोगों की मौत, सर्च ऑपरेशन खत्म

Edited By Pardeep,Updated: 20 Apr, 2024 10:46 PM

death toll increases in odisha boat accident 8 people dead so far

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में महानदी से छह और शवों के मिलने के साथ ही नौका पलटने की घटना में मारे गए लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर आठ हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि महानदी के हीराकुड जलाशय से एक बच्चे का शव बरामद होने के...

भुवनेश्वरः ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में महानदी से छह और शवों के मिलने के साथ ही नौका पलटने की घटना में मारे गए लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर आठ हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि महानदी के हीराकुड जलाशय से एक बच्चे का शव बरामद होने के बाद शुक्रवार शाम से चल रहा तलाशी अभियान समाप्त हो गया। 

सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया के अंजोरीपाली गांव के रहने वाले थे। उनकी पहचान राधिका निषाद (40), तेरस बाई राठिया (60), राधिका राठिया (35), घासनीन बाई राठिया (40), लचिनिन बाई राठिया (40), कुणाल राठिया (नौ), नबीन राठिया (सात) और टिकेश्वर राठिया (सात) के रूप में की गई। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम नाव पलटने के तुरंत बाद तलाश अभियान शुरू करने वाले ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल तथा अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने महानदी से छह और शव बरामद किए हैं और इसके लिए पांच ‘स्कूबा' गोताखोर की सेवा ली गई। 

उन्होंने कहा, ‘‘पांच ‘स्कूबा' गोताखोरों ने अपने हेडगियर में कैमरे लगाकर तलाश अभियान शुरू किया और उन्होंने शवों का पता लगाया।'' राजस्व मंडल आयुक्त (आरडीसी) श्रीकांत प्रस्टी, झारसुगुड़ा जिला कलेक्टर अबोली एस नरवणे और पुलिस अधीक्षक पी. परमार खोज अभियान की निगरानी के लिए नदी तट पर डेरा डाले हुए थे। यह हादसा तब हुआ, जब करीब 50 लोग ओडिशा के बारगढ़ जिले के पथरसेनी कुडा स्थित मंदिर के दर्शन करने के बाद नौका से लौट रहे थे। नाव झारसुगुड़ा जिले के रेंगाली थाना अंतर्गत शारदा घाट पहुंचने वाली थी कि इससे पहले यह हादसे की शिकार हो गई। 

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय मछुआरों ने 40 यात्रियों को बचाया। सूत्रों ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रशासन ने शवों को ले जाने की व्यवस्था की है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नाव पलटने की घटना पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!