पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने के 5 मुख्य कारण: क्या आप भी कर रहे हैं ये गलतियां?

Edited By Parveen Kumar,Updated: 06 Feb, 2025 08:25 PM

decline in sperm count in men know its causes and effects

आजकल खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी बांझपन या इनफर्टिलिटी की समस्या बढ़ रही है। विशेष रूप से पुरुषों में स्पर्म काउंट यानी शुक्राणुओं की कमी गंभीर समस्या बन चुकी है।

नेशनल डेस्क : आजकल खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी बांझपन या इनफर्टिलिटी की समस्या बढ़ रही है। विशेष रूप से पुरुषों में स्पर्म काउंट यानी शुक्राणुओं की कमी गंभीर समस्या बन चुकी है। एक नई रिसर्च में यह सामने आया है कि पिछले 45 सालों में पुरुषों का स्पर्म काउंट आधे से भी कम हो गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में स्पर्म काउंट में और गिरावट हो सकती है, जो चिंता का विषय है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे:

खानपान और हवा में पाए जाने वाले केमिकल: खानपान और वायु प्रदूषण से शरीर में एंडोक्राइन डिसरप्टिंग केमिकल्स पहुंचते हैं, जो हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकते हैं।

मोटापा और गलत खानपान: मोटापा और अस्वस्थ आहार भी स्पर्म काउंट पर असर डाल सकते हैं।

धूम्रपान और शराब: अधिक स्मोकिंग और शराब पीने से फर्टिलिटी में समस्या हो सकती है।

हॉर्मोनल असंतुलन: जब शरीर में सेक्स हॉर्मोन टेस्टोस्टेरोन असंतुलित होते हैं, तो स्पर्म काउंट कम हो सकता है।

स्वास्थ्य समस्याएं: कुछ बीमारियां, प्राइवेट पार्ट इंफेक्शन, यौन रोग जैसे गोनोरिया भी स्पर्म काउंट को प्रभावित कर सकते हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!