10g Gold Rate: 2 जून को बदल गया सोने का भाव, जानें सस्ता हुआ या महंगा?

Edited By Updated: 02 Jun, 2025 10:14 AM

gold price changed on june 2 know whether it became cheaper or costlier

प्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार यानि 2 जून को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल हुआ है। MCX पर आज सोने का भाव 0.49 फीसदी बढ़त के साथ 96,345 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत में 0.41 फीसदी की तेजी आई है, ये 97,417 रुपए प्रति किग्रा पर है।

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार यानि 2 जून को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा फेरबदल हुआ है। MCX पर आज सोने का भाव 0.49 फीसदी बढ़त के साथ 96,345 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत में 0.41 फीसदी की तेजी आई है, ये 97,417 रुपए प्रति किग्रा पर है।

यूपी में सोना चांदी के रेट

यूपी के वाराणसी में 2 जून को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 97460 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। आज 22 कैरेट सोने की कीमत 89350 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।

यूपी के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 22 कैरेट सोना आज ₹89340 है। जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत ₹73100 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है और चांदी की कीमत ₹99.80 प्रति ग्राम और ₹99,800 प्रति किलोग्राम है। 1 जून को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

मध्य प्रदेश में सोना चांदी के रेट

आज यानी 2 जून को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 9,000 रुपए और 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 9,450 रुपए है। आज 22 कैरेट सोने की कीमत 90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 94,500 रुपए प्रति 10 ग्राम है। कल यानी रविवार को 22 कैरेट सोना 90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोना 94,500 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!