COVID-19 Cases: क्या फिर भारत में लगेगा लॉकडाउन! इन राज्यों में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, जारी हुई एडवाइजरी

Edited By Updated: 23 May, 2025 06:08 PM

will there be a lockdown in india again

साल 2020 में फैले खतरनाक वायरस कोरोना ने पूरी दुनिया को हिला दिया था। अब एक बार फिर से इसका नया रूप लोगों को बीमार कर रहा है। इस बार कोरोना का नया सब-वेरिएंट JN.1 सामने आया है, जो ओमिक्रॉन का ही एक हिस्सा है।

नेशनल डेस्क: साल 2020 में फैले खतरनाक वायरस कोरोना ने पूरी दुनिया को हिला दिया था। अब एक बार फिर से इसका नया रूप लोगों को बीमार कर रहा है। इस बार कोरोना का नया सब-वेरिएंट JN.1 सामने आया है, जो ओमिक्रॉन का ही एक हिस्सा है। 2025 की शुरुआत से ही दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, और अब भारत में भी इसके केस मिलने लगे हैं। देश में लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच सरकार ने कई राज्यों में अलर्ट कर दिया है, फिल्हाल लॉकडाउन के बारे में सरकार की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं है। 

भारत में अब तक कितने केस?

अभी तक देश में कोरोना के 257 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। ये केस महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में पाए गए हैं।

दिल्ली-NCR में क्या हाल है?

22 मई को दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 2 और फरीदाबाद में 1 नया केस सामने आया है। इनमें से एक महिला हाल ही में मुंबई गई थी, जबकि बाकी दो मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

गुजरात में क्या स्थिति है?

गुजरात में 15 नए कोरोना केस मिले हैं। इनमें 13 केस अहमदाबाद से हैं। सभी केस ओमिक्रॉन वैरिएंट के हैं। राज्य सरकार ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है और मास्क पहनने की सलाह दी है।

महाराष्ट्र और केरल में सबसे ज्यादा केस

महाराष्ट्र में जनवरी से अब तक कुल 132 मामले सामने आए हैं, और यहां के लोग टेस्ट कराने से बच रहे हैं। केरल में अब तक 182 केस दर्ज किए गए हैं, जिसकी जानकारी राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने दी है।

किन राज्यों में मिले केस?

ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी 1-1 केस पाए गए हैं।

कहां-कहां अलर्ट जारी हुआ है?

दिल्ली, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश में सरकारों ने हेल्थ एडवाइजरी जारी की है और लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।

क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन?

अभी सरकार की ओर से लॉकडाउन की कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर कुछ जरूरी कदम उठाए गए हैं:

  • भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें
  • बुखार, खांसी होने पर RT-PCR टेस्ट करवाएं
  • कोरोना पॉजिटिव होने पर आइसोलेशन में रहें
  • स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों में निगरानी बढ़ाई गई है

बचाव के उपाय

  • मास्क जरूर पहनें
  • बार-बार हाथ धोएं या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें
  • भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें
  • पौष्टिक खाना खाएं और भरपूर नींद लें
  • वैक्सीन की बूस्टर डोज जरूर लगवाएं

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!