CM केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Edited By Updated: 19 Feb, 2020 04:13 PM

delhi assembly elections arvind kejriwal amit shah

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में एतिहासिक प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बुधवार को मुलाकात की। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल के कामकाज...

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में एतिहासिक प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बुधवार को मुलाकात की। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल के कामकाज संभालने के बाद यह उनकी शाह के साथ पहली बैठक है।  बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान दिल्ली को लेकर कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई, लेकिन इस बारे में मीडिया को कोई जानकारी नहीं मिली है।  यह बैठक करीब 20 मिनट तक शाह के आवास पर चली। पहले यह बैठक गृह मंत्रालय में होनी थी। 

 

केजरीवाल ने किया ट्वीट
केजरीवाल ने ट्वीट किया, माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की। काफी सार्थक और अच्छी बैठक रही। दिल्ली से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। हम दोनों ही इस बात पर सहमत हुए कि दिल्ली के विकास के लिए हम साथ काम करेंगे। शाह ने विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल पर आक्रामक निशाना साधा था। इस चुनाव में हालांकि भाजपा सिर्फ आठ सीटें ही जीत पाई और आम आदमी पार्टी के खाते में 62 सीटें आईं। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!