MCX-Comex Gold rate: सोने-चांदी की कीमतों में उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें कितने गिरे दाम

Edited By Updated: 24 Jul, 2026 10:31 AM

gold price drop silver price drop gold silver mcx gold silver price today comex

शुक्रवार (24 जुलाई) को सोने-चांदी की कीमतों में फिर उलटफेर देखने को मिला। MCX पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने की कीमत 989 रुपए टूटकर 1,41,832 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी में 1575 रुपए की गिरावट आई है, एक...

बिजनेस डेस्कः शुक्रवार (24 जुलाई) को सोने-चांदी की कीमतों में फिर उलटफेर देखने को मिला। MCX पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने की कीमत 989 रुपए टूटकर 1,41,832 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी में 1575 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,17,800 रुपए पर है। Comex यानि इंटनैशनल मार्केट में भी दोनों के दाम टूटे हैं।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा बनाए रखने की आशंकाओं ने कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा दिया है। ऊंची ब्याज दरों की संभावना से डॉलर मजबूत हुआ, जिससे सोने और चांदी की मांग प्रभावित हुई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना- चांदी नरम

Comex पर सोना 4,053.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,050.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 19.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,031.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

Comex पर चांदी के वायदा भाव 57.92 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 58.05 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.52 डॉलर की गिरावट के साथ 57.53 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 400 रुपए टूटकर 1,49,200 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। यह गिरावट कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुझानों की वजह से आई। इससे पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,49,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई और यह बुधवार के 2,30,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) के बंद स्तर से 300 रुपए टूटकर 2,29,700 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!