जंतर-मंतर के आसपास मोबाइल इंटरनेट बंद,  गृह मंत्रालय ने क्यों लिया बड़ा फैसला?

Edited By Updated: 23 Jul, 2026 08:24 PM

mobile internet shut down around jantar mantar why did the home ministry take t

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर धरने पर बैठे हैं। बातचीत के लिए कई बार सरकार ने प्रस्ताव भेजा लेकिन आंदोलन कर रहे छात्रों ने साफ कर दिया हैं कि प्रश्नपत्र लीक मामले पर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा...

नेशनल डेस्क: कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर धरने पर बैठे हैं। बातचीत के लिए कई बार सरकार ने प्रस्ताव भेजा लेकिन आंदोलन कर रहे छात्रों ने साफ कर दिया हैं कि प्रश्नपत्र लीक मामले पर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हो फिर बातचीत के लिए हम तैयार होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनहित का हवाला देते हुए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया है। यह प्रतिबंध सीमित क्षेत्र और निर्धारित अवधि के लिए लागू रहेगा।

मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से निलंबित
आदेश जारी कर नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का निर्णय लिया है। मंत्रालय ने कहा कि यह कदम जनहित और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। आदेश के अनुसार, 23 जुलाई को शाम 4:00 बजे से रात 12:00 बजे (आधी रात) तक सभी प्रकार की मोबाइल इंटरनेट सेवाएं प्रभावित रहेंगी। यह प्रतिबंध केवल निर्धारित क्षेत्र और तय समय के लिए लागू होगा।

प्रशासन की अपील आधिकारिक निर्देशों का करें पालन 
मंत्रालय का कहना है कि सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इंटरनेट सेवाएं बंद करने की आवश्यकता किस विशेष घटना या स्थिति के कारण उत्पन्न हुई। इस दौरान संबंधित क्षेत्र में मोबाइल डेटा आधारित इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। प्रशासन ने लोगों से सहयोग बनाए रखने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!