केजरीवाल ने साधा निशाना, कहा- BJP ने दिल्ली को बनाया ‘भारत की कचरा राजधानी'

Edited By Anil dev,Updated: 09 Jan, 2020 03:12 PM

delhi elections arvind kejriwal delhi assembly election 2020

दिल्ली के  सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस चुनाव में लोग दिल्ली के भविष्य और अपने परिवार के बारे में सोच रहे हैं और अपनी निजी राजनीतिक पसंद से ऊपर उठकर आप का समर्थन कर रहे हैं।

नई दिल्लीः राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली को ‘भारत की कचरा राजधानी' में बदल दिया है और दावा किया कि गाजीपुर लैंडफिल में कचरे के ढेर की ऊंचाई जल्द ही ताज महल की ऊंचाई को भी पार कर जाएगी। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी को ‘कचरे के ढेर' में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को भाजपा का ‘‘सबसे बड़ा उपहार'' गाजीपुर लैंडफिल है, जहां कचरे का ढेर जमा होता है और जल्द ही यह ताज महल की ऊंचाई को भी पार कर लेगा। 

 

PunjabKesari

लोग अपनी निजी राजनीतिक पसंद से ऊपर उठकर समर्थन कर रहे हैं: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि इस चुनाव में लोग दिल्ली के भविष्य और अपने परिवार के बारे में सोच रहे हैं और अपनी निजी राजनीतिक पसंद से ऊपर उठकर आप का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुछ अलग सा हो रहा है। इस चुनाव में लोग अपनी निजी राजनीतिक पसंद से ऊपर उठकर दिल्ली के भविष्य और अपने परिवार के बारे में सोच रहे हैं। चुनावों के दौरान विभाजनकारी राजनीति देखने को मिलती है लेकिन किसने सोचा था कि यह लोगों को एकजुट कर देगी।

 

PunjabKesari
इससे पहले उन्होंने एक महिला का पोस्ट भी साझा किया है जिसमें उसने लिखा है कि कैसे उसके भाजपा समर्थक पिता आम आदमी पार्टी (आप) का साथ दे रहे हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान आठ फरवरी को और गिनती 11 फरवरी को होनी है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!