Edited By Ramkesh,Updated: 20 Jul, 2026 03:29 PM

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर- मंतर पर धरना दे रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है और उन्हें पीट रही है। सौरभ ने...
नेशनल डेस्क: NEET पेपर लीक को लेकर जंतर- मंतर पर धरना दे रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है और उन्हें पीट रही है। सौरभ ने सांसदों से सड़कों पर उतरे छात्रों के समर्थन में खड़े होने की अपील की है। दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया है। उनके साथ संसद भवन के निकट भारतीय रिजर्व बैंक के पास कम से कम सात कॉजपा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

हालांकि दिल्ली पुलिस ने पर अपना बयान जारी कर इस खबर का खंडन किया है। इन दावों को पुलिस ने ''पूरी तरह से गलत'' बताया। पुलिस ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''ये भ्रामक रिपोर्ट वर्तमान में विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित हो रही हैं, जिसमें दावा किया गया है कि अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। औपचारिक रूप से स्पष्ट किया जाता है कि ये आरोप पूरी तरह से झूठे हैं और वह मंच पर मौजूद हैं।
आप को बता दें कि जंतर-मंतर पर हजारों छात्र और समर्थक जुटे है। यह प्रदर्शन भूख हड़ताल के समर्थन में भी था और संसद मार्च के दौरान पुलिस के साथ तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में संगठन के प्रदर्शनकारी 20 जून से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। संगठन नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा प्रणाली में सुधार और प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने की मांग कर रहा है।
संगठन ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को 'चलो संसद' मार्च का आह्वान किया। सोमवार सुबह हजारों लोग जंतर-मंतर पर एकत्र हुए और उन्होंने अवरोधक तोड़ते हुए तथा पुलिस के लाठीचार्ज और आंसू गैस का सामना करते हुए संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नयी दिल्ली जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके तहत अर्द्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियों तथा आसपास के जिलों से पुलिस बल तैनात किया गया है। इससे पहले, कॉजपा ने सुबह दावा किया था कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो प्रवक्ता केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा से मुलाकात करेंगे।