'संसद किसी की जागीर नहीं, बच्चों की है': NEET धांधली पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के बाद भड़कीं प्रियंका गांधी

Edited By Updated: 21 Jul, 2026 05:33 AM

priyanka gandhi lashed out at the lathicharge on cjp protesters

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि संसद देश के बच्चों की हैं, किसी की जागीर नहीं है। उन्होंने कहा कि नीट के मामले पर संसद में विस्तृत चर्चा...

 नेशनल डेस्कः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि संसद देश के बच्चों की हैं, किसी की जागीर नहीं है। उन्होंने कहा कि नीट के मामले पर संसद में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को करोड़ों युवाओं की बात सुननी चाहिए।

लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''भाजपा सरकार को बच्चों पर लाठी चलाने की जगह अपनी नीतियों और अक्षमताओं की समीक्षा करनी चाहिए। पहले नीट का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हुई और री-नीट में भी गड़बड़ी की खबरें आई हैं। कहा गया था कि प्रधानमंत्री खुद निगरानी करेंगे, इसके बावजूद यह सब क्यों और कैसे हो रहा है? बार-बार इतने पेपर लीक कैसे हो रहे हैं? '' उन्होंने कहा कि संसद में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए और प्रधानमंत्री को देश के करोड़ों युवाओं की बात सुननी चाहिए, उन्हें जवाब देना चाहिए।

इससे पहले, प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ''ये देश के बच्चे हैं, देश के भविष्य हैं। यह संसद उनकी है, किसी की जागीर नहीं हैं।'' उन्होंने कहा, ''कई समस्याएं, बड़े-बड़े मुद्दे हैं, उन पर चर्चा के लिए (सरकार) राजी नहीं है। बच्चों पर आंसू गैस के गोले दाग रहे हैं और उनकी पिटाई कर रहे हैं। किस लिए? ये बच्चे हैं हमारे।''

प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लंबे समय से शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं। परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (कॉजपा) के संसद मार्च के दौरान सोमवार को पुलिस ने हजारों की संख्या में जुटे युवाओं को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। विरोध प्रदर्शन तेज होने के कारण मध्य दिल्ली के बड़े हिस्से में यातायात ठप हो गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!