VIDEO: जंतर- मंतर पर मता बवाल, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर हुआ स्याही अटैक, बिगड़ा माहौल

Edited By Updated: 18 Jul, 2026 02:12 PM

ink attack on abhijit dipke at jantar mantar viral

दिल्ली का जंतर-मंतर शनिवार को राजनीतिक ड्रामे और हंगामे का अखाड़ा बन गया। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर प्रदर्शन स्थल पर ही एक अज्ञात महिला द्वारा अचानक स्याही फेंकी गई। इसी के साथ ऐसा भी कहा जा रहा है कि उक्त महिला द्वारा...

नेशनल डेस्क: दिल्ली का जंतर-मंतर शनिवार को राजनीतिक ड्रामे और हंगामे का अखाड़ा बन गया। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर प्रदर्शन स्थल पर ही एक अज्ञात महिला द्वारा अचानक स्याही फेंकी गई। इसी के साथ ऐसा भी कहा जा रहा है कि उक्त महिला द्वारा अभिजीत को थप्पड़ मारने की कोशिश भी की गई, जिससे मौके पर अफरा- तफरी मच गई। इसे लेकर पूरा वीडियो भी सामने आया है। 
घटना का पूरा वीडियो

 

<

>
इसमें देखा जा सकता है कि अभिजीत जब धरना स्थल पर समर्थकों और आम आदमी से बात कर रहे थे तो एक महिला उनके करीब आई और उस पर स्याही फेंक दी। मौके पर अभिजीत के साथ मौजूद समर्थकों ने महिला को तुरंत पकड़ लिया।

शनिवार सुबह से ही तनावपूर्ण था माहौल

जंतर-मंतर पर शनिवार सुबह से ही नाटकीय घटनाक्रम चल रहा था, जिसने दोपहर होते-होते हिंसक रूप ले लिया। शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस द्वारा सोनम वांगचुक को घटना स्थल से हटा कर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद अभिजीत ने इसकी कमान संभालते हुए अनिश्चित काल के लिए भूख हड़ताल का ऐलान किया। 

जंतर- मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था हुई ज्यादा कड़ी

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि स्याही फेंकने वाली महिला कौन थी और उसका इस विरोध प्रदर्शन से क्या संबंध है। इस घटना के बाद जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!