आंखों के सामने जिंदा जल गया युवक, बचाने की जगह लोग बनाते रहे Video

Edited By Anil dev,Updated: 29 Jan, 2019 03:33 PM

delhi police kairosin lnjp hospital doctor

दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर स्थित बीती रात एक युवक ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। आग बढ़ी तो वह मदद के लिए चिल्लाने लगा। मगर मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ लोग तो उसका वीडियो बनाते रहे।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर स्थित बीती रात एक युवक ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। आग बढ़ी तो वह मदद के लिए चिल्लाने लगा। मगर मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ लोग तो उसका वीडियो बनाते रहे। आखिर में घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। युवक करीब 80 फीसदी तक झुलस गया है। पुलिस की मानें तो युवक ने अपना नाम रवि बताया है। उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। वह पांडव नगर का रहने वाला है। मगर पांडव नगर में कहां रहता है, इस बारे में पूरी जानकारी नहीं दे सका है। उसकी हालत नाजुक है। अभी उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उसने खुद को आग क्यों लगाई, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। फिलहाल आईपी एस्टेट थाना पुलिस छानबीन कर रही है। 

हादसे में बचाने की जगह लोग वीडियो ही बनाते रहे
हादसा रविवार रात करीब 8:00 बजे पीएचक्यू स्थित रामचरण अग्रवाल चौक ब्लॉक मस्जिद के पास हुआ। रवि काफी देर वहां टहलता रहा। इसी दौरान उसने हाथ में पकड़े केरोसिन के डिब्बे से अपने ऊपर तेल डाल लिया और माचिस से आग लगा ली। युवक का शोर सुनकर वहां लोग जमा हो गए और वीडियो बनाने लगे। भीड़ देखकर मौके पर दो पुलिस कर्मी भी आ गए और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। अभी आत्मदाह की कोशिश के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूत्रों की मानें तो उसके पास से किसी तरह का कोई नोट भी नहीं मिला है। ऐसे में घायल युवक के बयान होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि उसने ऐसा क्यों किया, जबकि पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है। छानबीन के दौरान पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शायद युवक कहीं और से केरोसिन डालकर पुलिस हेडक्वार्ट के पास पहुंचा था। घटना स्थल से पुलिस को कोई खाली डिब्बा या बोतल बरामद नहीं हुई है। फिलहाल आईपी एस्टेट थाना पुलिस सीसीटीवी की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!