दिल्ली पुलिस एक्जीक्यूटिव भर्ती: पदों में कटौती, 7565 से घटकर 7201 पद, 25 फरवरी को जारी हुआ नया नोटिफिकेशन

Edited By Updated: 25 Feb, 2026 06:14 PM

delhi police recruitment 2026

दिल्ली पुलिस में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। Staff Selection Commission (SSC) ने दिल्ली पुलिस एक्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के तहत घोषित पदों की संख्या में संशोधन किया है।

नेशनल डेस्क: दिल्ली पुलिस में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। Staff Selection Commission (SSC) ने दिल्ली पुलिस एक्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के तहत घोषित पदों की संख्या में संशोधन किया है। सितंबर 2025 में जारी मूल अधिसूचना में कुल 7565 रिक्तियों का उल्लेख था, लेकिन 25 फरवरी 2026 को जारी ताजा सूचना के मुताबिक अब कुल पदों की संख्या घटाकर 7201 कर दी गई है। यह बदलाव उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्होंने आवेदन कर परीक्षा प्रक्रिया में हिस्सा लिया है।

किन पदों में हुई कटौती?

SSC द्वारा जारी संशोधित आंकड़ों के अनुसार तीन प्रमुख श्रेणियों में पद कम किए गए हैं:

  • कॉन्स्टेबल (ड्राइवर): 737 से घटाकर 660
  • हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्टीरियल - HCM): 509 से घटाकर 457
  • हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO): 552 से घटाकर 443

इन श्रेणियों में कुल 364 पद कम किए गए हैं। इसी के साथ कुल वैकेंसी 7565 से घटकर 7201 रह गई है।

क्या पड़ेगा असर?

यह भर्ती अभियान कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल स्तर पर नियुक्ति के लिए शुरू किया गया था। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया और परीक्षा प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि पदों की संख्या घटने से अंतिम मेरिट सूची और चयन प्रक्रिया पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है। प्रतिस्पर्धा पहले से ज्यादा कड़ी हो सकती है।

आगे क्या करें उम्मीदवार?

SSC ने संकेत दिया है कि यदि आगे कोई और संशोधन होता है तो आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!