फ्लोरिडा में आज विनाशकारी इरमा की दस्तक, भारतीयों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Sep, 2017 12:57 AM

destructive irma in florida helpline number released for indians

अमरीका में भारतीय राजदूत नवतेज सरना ने कहा, "हम घटनाक्रमों पर हर मिनट नजर रख रहे हैं। हमने हॉटलाइन स्थापित किए हैं। हम फ्लोरिडा के नेताओं के साथ संपर्क में है।" एेसे में वहां रह रहे भारतीय इस हॅाटलाइन नम्बर (202-258-8819) पर संपर्क कर सकते हैं

वॉशिंगटन: जैसे जैसे बेहद ताकतवर चक्रवाती तूफान इरमा फ्लोरिडा पहुंचता जा रहा है। वैसे वैसे ही फ्लोरिडा विनाश के मुहाने पर पहुंचता जा रहा है। इसके चलते अमरीका में भारतीय दूतावास ने भारतीयों की मदद के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की है। अमरीकी मेट विभाग के अनुसार, फ्लोरिडा के मियामी फोर्ट लाउडेरडेल वेस्ट पाम बीच इलाके में इरमा का सर्वाधिक असर पड़ने की आशंका है और इसके रविवार तक यहां पहुंचने की पूरी संभावना है।

इरमा तूफान की तैयारियों पर समीक्षा बैठक के बाद अमरीका में भारतीय राजदूत नवतेज सरना ने कहा, "हम घटनाक्रमों पर हर मिनट नजर रख रहे हैं। हमने हॉटलाइन स्थापित किए हैं। हम फ्लोरिडा के नेताओं के साथ संपर्क में है।" एेसे में वहां रह रहे भारतीय इस हॅाटलाइन नम्बर (202-258-8819) पर संपर्क कर सकते हैं। 

बता दें, इलाके में 40,000 से अधिक भारतीय अमरीकी रहते हैं। इरमा तूफान के रविवार की सुबह तक फ्लोरिडा पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। इरमा के मद्देनजर प्रशासन ने फ्लोरिडा में 60 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा है। इनमें हजारों की संख्या में भारतीय अमरीकी हैं।

सरना ने कहा, "हमने न्यूयार्क में हमारे महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को मदद के लिए अटलांटा की ओर जाने के लिए कहा है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि आपात पासपोर्ट और वीजा सेवाएं उपलब्ध हों।" 

इस बीच फ्लोरिडा में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के अमरीकियों ने अमरीकी अधिकारियों से सुरक्षित जगह जाने का आदेश मिलने के बावजूद वहीं रहने का फैसला किया है। भारतीय अमरीकियों के कई होटल फ्लोरिडा में हैं और उन्होंने लोगों की मदद के लिए अपने होटल खुले रखे हैं। इसी तरह मंदिरों और सामुदायिक भवनों को भी खुला रखा गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!