Dhanteras 2025: धनतेरस से पहले सोना-चांदी या वाहन खरीदने का है प्लान? देखे ये 4 शुभ तारीखें

Edited By Updated: 12 Oct, 2025 06:04 PM

dhanteras 2025 planning to buy gold silver or a vehicle before dhanteras

हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का महापर्व मनाया जाता है, जो मुख्य रूप से भगवान धनवंतरि को समर्पित है। इस वर्ष यह पर्व 18 अक्टूबर 2025 को है। मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी और नई वस्तुएं खरीदने से धन और समृद्धि में वृद्धि...

नेशनल डेस्क : हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का महापर्व मनाया जाता है। यह त्योहार खासतौर पर भगवान धनवंतरि को समर्पित है। इस साल धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी और नई चीजें खरीदने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है। कहा जाता है कि इस दिन सोना या चांदी खरीदने से धन में 13 गुना वृद्धि होती है। इसलिए लोग इस दिन बड़ी मात्रा में खरीदारी करते हैं।

धनतेरस से पहले खरीदारी के शुभ मुहूर्त

अगर लोग व्यस्तता के कारण 18 अक्टूबर को खरीदारी नहीं कर पाते हैं, तो धनतेरस से पहले भी सोना, चांदी, वाहन, प्रॉपर्टी या नए सामान की खरीदारी की जा सकती है। अक्टूबर महीने में इसके लिए विशेष शुभ मुहूर्त निम्न हैं:

वाहन और सोना-चांदी खरीदने के शुभ मुहूर्त

  • 10 अक्टूबर: शाम 7:38 बजे से रात तक
  • 12 अक्टूबर: सुबह 6:20 बजे से दोपहर 1:36 बजे तक
  • 13 अक्टूबर: दोपहर 12:26 बजे से पूरे दिन
  • 15 अक्टूबर: सुबह 10:33 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

इन मुहूर्तों में आप घर के लिए नया सामान, इलेक्ट्रॉनिक आइटम या आभूषण भी खरीद सकते हैं।

मकान, जमीन या प्रॉपर्टी खरीदने के मुहूर्त

  • 16 अक्टूबर: सुबह 6:22 बजे से पूरे दिन
  • 17 अक्टूबर: सुबह 6:23 बजे से पूरे दिन

अगर आप इन तारीखों पर प्रॉपर्टी नहीं खरीद पाते हैं, तो धनतेरस के बाद भी अक्टूबर महीने में दो विशेष मुहूर्त हैं:

  • 23 अक्टूबर: सुबह 6:26 बजे से पूरे दिन
  • 24 अक्टूबर: सुबह 6:27 बजे से पूरे दिन

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!