मुस्लिम भाईयों ने अपने घरों में मनाया ईद का पर्व

Edited By Updated: 13 May, 2021 04:36 PM

eid celebrated in kathua

जिला भर में ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम भाईयों ने अपने अपने घरों में ही नमाज अता करते हुए अमन शांति की दुआ मांगी।

कठुआ,  : जिला भर में ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम भाईयों ने अपने अपने घरों में ही नमाज अता करते हुए अमन शांति की दुआ मांगी। कोविड 19 महामारी के चलते इस बार जिला मुख्यालय पर सार्वजनिक तौर पर कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया जबकि मुस्लिम समाज के नुमाइंदों ने तमाम मुस्लिमों को अपने अपने घरों में रहकर ईद की नमाज अता करने का आह्वान किया था।

 

इसी के चलते मुस्लिम भाईयों ने अपने घरों में नमाज अता की। मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के शकील अहमद ने बताया कि पहले से ही उन्होंने तमाम मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की थी कि इस बार ईद का पर्व घरों में मनाएं क्योंकि मौजूदा दौर में कोरोना महामारी का प्रकोप है। ऐसे में तमाम मुस्लिम भाईयों ने यह पर्व घरों में मनाया है और अमन, भाईचारे की दुआ के साथ साथ अल्लाह से यह दुआ भी की है कि पूरे विश्व में कोरोना महामारी जल्द खत्म हो। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!