Dev Uthani Ekadashi Vrat Katha: आज 4 माह की योगनिद्रा से जागे भगवान विष्णु, शुभ कार्य शुरू, पढ़ें कथा

Edited By Updated: 20 Nov, 2026 07:08 AM

dev uthani ekadashi vrat katha

Dev Uthani Ekadashi Vrat Katha: देवउठनी एकादशी पर चार महीने की योगनिद्रा के बाद जागते हैं भगवान विष्णु। पढ़ें देवोत्थान एकादशी की पौराणिक व्रत कथा

Dev Uthani Ekadashi Vrat Katha: सनातन परंपरा में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का विशेष धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व है। इस पावन तिथि को देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी (देवशयनी एकादशी) से चार महीने के लिए योगनिद्रा में लीन भगवान श्री हरि विष्णु इसी दिन जागते हैं। भगवान के जागने के साथ ही चातुर्मास की समाप्ति होती है और विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक व शुभ कार्य पुनः प्रारंभ हो जाते हैं।

PunjabKesari Dev Uthani Ekadashi Vrat Katha
देवउठनी एकादशी व्रत कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक राज्य में राजा से लेकर प्रजा और जीव-जंतु तक एकादशी का कठोर व्रत रखते थे। एकादशी के दिन राज्य में किसी को भी अन्न बेचने या पकाने की अनुमति नहीं थी।

एक बार दूसरे राज्य का एक निर्धन व्यक्ति राजा के पास काम की तलाश में आया। राजा ने उसे नौकरी पर रख लिया, लेकिन एक शर्त रखी कि "तुम्हें वर्ष के सभी दिन भोजन मिलेगा, परंतु एकादशी के दिन अन्न नहीं मिलेगा, केवल फलाहार करना होगा।" उस व्यक्ति ने उस समय शर्त स्वीकार कर ली।

जब एकादशी की तिथि आई, तो उसे फलाहार सामग्री दी गई। उसने राजा से हाथ जोड़कर कहा, "हे राजन! केवल फलाहार से मेरा पेट नहीं भरेगा, मैं भूखा मर जाऊंगा। मुझे अन्न की आवश्यकता है।" राजा ने अपनी शर्त याद दिलाई, लेकिन उसकी व्याकुलता देखकर राजा ने उसे आटा, दाल, चावल और राशन दे दिया।

वह व्यक्ति नदी किनारे पहुंचा, स्नान किया और भावपूर्वक भोजन पकाने लगा। जब भोजन बनकर तैयार हो गया, तो उसने स्वयं खाने से पहले सच्चे मन से पुकारा, "हे प्रभु श्री हरि विष्णु! आइए, भोजन तैयार है।"

PunjabKesari Dev Uthani Ekadashi Vrat Katha
उसकी निष्कपट और सरल भक्ति देखकर भगवान विष्णु चतुर्भुज रूप में पीतांबर धारण कर साक्षात प्रकट हो गए। प्रभु ने प्रेमपूर्वक उसके साथ भोजन किया और अंतर्ध्यान हो गए।

अगली एकादशी पर उस व्यक्ति ने राजा से दुगना राशन मांगा। राजा ने कारण पूछा, तो उसने कहा— "महाराज, पिछली बार तो प्रभु भी मेरे साथ भोजन करने आ गए थे, इसलिए हम दोनों के लिए भोजन कम पड़ गया था।"

राजा को विश्वास नहीं हुआ। राजा ने छिपकर देखने का निर्णय लिया। इस बार जब उसने नदी किनारे भोजन बनाकर भगवान को पुकारा, तो राजा को परखने के लिए भगवान प्रकट नहीं हुए। भक्त ने दुखी होकर कहा, "हे प्रभु! यदि आप भोजन स्वीकार नहीं करेंगे, तो मैं इस नदी में कूदकर प्राण त्याग दूंगा।"

जैसे ही वह नदी की ओर बढ़ा, भगवान विष्णु तुरंत प्रकट हो गए और उसे गले लगा लिया। प्रभु ने उसके साथ भोजन किया और उसे अपने साथ बैकुंठ धाम ले गए। यह दृश्य देखकर राजा की आंखें खुल गईं। राजा ने समझा कि भगवान केवल कठोर नियमों या आडंबर से प्रसन्न नहीं होते, बल्कि सच्चे मन, निष्कपट भाव और प्रेम से प्रसन्न होते हैं।

PunjabKesari Dev Uthani Ekadashi Vrat Katha
माता लक्ष्मी और विष्णु जी का संवाद (दूसरी कथा)
एक अन्य पौराणिक प्रसंग के अनुसार, एक बार माता लक्ष्मी ने भगवान विष्णु से निवेदन किया, "हे प्रभु! आप या तो वर्षों तक जागते रहते हैं या फिर लंबे समय के लिए सो जाते हैं। इससे संसार का संतुलन प्रभावित होता है। कृपा कर आप निद्रा का एक निश्चित समय तय करें।"

भगवान विष्णु ने मुस्कुराते हुए माता लक्ष्मी की बात स्वीकार की और कहा कि "अब से मैं प्रतिवर्ष आषाढ़ मास से कार्तिक मास तक चार महीने योगनिद्रा में रहूंगा। यह काल चातुर्मास कहलाएगा। इस दौरान जो भक्त मेरी सेवा करेंगे और कार्तिक शुक्ल एकादशी को मेरा जागरण उत्सव मनाएंगे, उन्हें अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी।"

PunjabKesari Dev Uthani Ekadashi Vrat Katha

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!