Maharashtra Politics: बजट सत्र के बीच शिंदे का दिल्ली दौरा, PM मोदी से लंबी मीटिंग से बढ़ी सियासी हलचल

Edited By Updated: 17 Mar, 2026 09:04 PM

eknath shinde delhi visit

महाराष्ट्र में चल रहे बजट सत्र के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री Eknath Shinde अचानक दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे, जिससे राजनीतिक चर्चाएं गर्म हो गई हैं।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में चल रहे बजट सत्र के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री Eknath Shinde अचानक दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे, जिससे राजनीतिक चर्चाएं गर्म हो गई हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के साथ उनकी करीब डेढ़ घंटे तक अहम बातचीत हुई।

शिंदे के बाद अब उदय सामंत भी दिल्ली में

शिंदे के दौरे के बाद अब महाराष्ट्र सरकार के मंत्री Uday Samant भी दिल्ली पहुंच गए हैं। लगातार हो रही इन मुलाकातों ने राज्य की राजनीति में हलचल और बढ़ा दी है। बजट सत्र के दौरान ही नेताओं का दिल्ली जाना कई तरह के राजनीतिक संकेत दे रहा है।

नाराजगी की अटकलें तेज, लेकिन नेताओं ने किया खारिज

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि Shiv Sena के शिंदे गुट और एनडीए के बीच कुछ मतभेद चल रहे हैं। हालांकि बीजेपी और शिवसेना दोनों ही इन खबरों को सिरे से नकार रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह दौरा संभावित असहमति और समन्वय से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

शिंदे बोले- यह सिर्फ औपचारिक दौरा

अपने दिल्ली दौरे पर सफाई देते हुए Eknath Shinde ने कहा कि यह एक नियमित और औपचारिक यात्रा थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान महाराष्ट्र और देश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और बातचीत सकारात्मक रही। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी जरूरत होगी, वह दिल्ली आते रहेंगे।

PM मोदी से मुलाकात पर क्या बोले शिंदे

प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात को लेकर शिंदे ने कहा कि उन्होंने कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आलोचना होती रहेगी, लेकिन वह अपने काम के जरिए जवाब देते रहेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!