Tamil Nadu: तिरुचेंदूर मंदिर में हाथी का हमला, महावत सहित दो लोगों की मौत

Edited By Updated: 19 Nov, 2024 01:00 AM

elephant attack in tiruchendur temple two people including mahout died

तुतुकोडी के निकट तिरुचेंदूर सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर की एक हथिनी ने सोमवार को मंदिर के रखवाले और एक अन्य व्यक्ति पर हमला कर दिया।

तुतुकोडीः तुतुकोडी के निकट तिरुचेंदूर सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर की एक हथिनी ने सोमवार को मंदिर के रखवाले और एक अन्य व्यक्ति पर हमला कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हमले में दोनों लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हथिनी ने किन परिस्थितियों में हमला किया, इसका पता अभी नहीं चल पाया है और मृतकों में से एक ‘कावड़ी' (सहायक) और दूसरा उसका रिश्तेदार था। 

वन विभाग के अधिकारी ने बताया, “पशु चिकित्सकों की हमारी टीम घटना की जांच कर रही है। यह 26 वर्षीय हथिनी आमतौर पर शांत रहती थी।” उन्होंने बताया कि हथिनी अब सामान्य व्यवहार कर रही है। हथिनी काफी समय से मंदिर में थी और उसके अचानक हिंसक व्यवहार का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!