सत्य निकेतन हादसा: अबतक 6 लोगों की मौ/त, फरार मकान मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Edited By Updated: 07 Sep, 2026 12:30 PM

delhi building collapse lookout notice issued against building owner

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत के ढहने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना के बाद से ही फरार चल रहे इमारत के मालिक हरि राम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 'लुकआउट नोटिस'...

नई दिल्ली : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत के ढहने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना के बाद से ही फरार चल रहे इमारत के मालिक हरि राम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 'लुकआउट नोटिस' जारी कर दिया है ताकि वह देश छोड़कर न भाग सके।

बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के साउथ कैंपस के पास स्थित इस इमारत का इस्तेमाल लड़कों के पीजी आवास के रूप में किया जा रहा था। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे मरम्मत कार्य के दौरान यह बहुमंजिला इमारत भरभराकर गिर गई थी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

वहीं पुलिस सूत्र ने बताया कि घटना के लिए कथित रूप से जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के प्रयासों के बीच हरि राम के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इससे पहले पुलिस ने साउथ कैंपस थाने में हरि राम और अन्य लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, इमारत के रखरखाव में लापरवाही और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया था। 

यह भी पढ़ें: पेरिस में रचा गया इतिहास: फ्रांस को मिला पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, Eiffel Tower के साए में निकली भव्य 'नगर यात्रा'

पुलिस ने बताया कि अब तक फिलहाल 11 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है। वहीं, खोज एवं बचाव अभियान सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दक्षिणी दिल्ली स्थित दिल्ली विश्वविद्यालय के परिसर के पास स्थित यह इमारत रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मरम्मत कार्य के दौरान ढह गई थी। इमारत में लड़कों का पीजी (पेइंग गेस्ट) आवास था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!