PM मोदी ने दिल्ली बिल्डिंग हादसे पर जताया दुख, अब तक पांच लोगों की हुई मौ'त

Edited By Updated: 06 Sep, 2026 10:34 PM

pm modi expressed grief over the delhi building accident five people have died

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राजधानी में इमारत गिरने की घटना में हुई मौतों पर दुख जताया और कहा कि प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन की एक संकरी...

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राजधानी में इमारत गिरने की घटना में हुई मौतों पर दुख जताया और कहा कि प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन की एक संकरी गली में लड़कों के छात्रावास के रूप में इस्तेमाल हो रही 50 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत ढहने से अब तक पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना बेहद दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी घटनास्थल पर काम कर रहे हैं और इस हादसे से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।''

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि घटना के समय इमारत के अंदर 30 से 50 लोग होंगे। हालांकि अधिकारियों ने मलबे में फंसे लोगों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं बताया है। 

मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच

बता दें सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) में इस घटना के 10 मरीज़ लाए गए थे। चार मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि गंभीर रूप से घायल एक मरीज़ की बाद में मौत हो गई। तीन मरीज़ भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है, एक मरीज़ की अंगों की सर्जरी हुई है और मामूली रूप से घायल एक मरीज़ को निगरानी के बाद छुट्टी दे दी गई।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!