Edited By Sahil Kumar,Updated: 14 Nov, 2026 12:38 PM

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य के प्रत्येक बच्चे को ''मजबूत बुनियाद और उज्ज्वल भविष्य'' देने के लिए काम कर रही है।
गुवाहाटीः असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य के प्रत्येक बच्चे को ''मजबूत बुनियाद और उज्ज्वल भविष्य'' देने के लिए काम कर रही है। जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले बाल दिवस पर शर्मा ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सपनों और आकांक्षाओं के पूरा होने की कामना की।
शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ''हमारे बच्चों की खुशियां, सपने और आकांक्षाएं हमेशा हमारे हर काम के केंद्र में होनी चाहिए।'' उन्होंने कहा, ''कक्षाओं से लेकर खेल के मैदानों तक, हम असम के हर बच्चे को मजबूत बुनियाद और उज्ज्वल भविष्य देने के लिए काम कर रहे हैं।
बाल दिवस पर सभी बच्चों को मेरा स्नेह और हार्दिक शुभकामनाएं।'' मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने भी सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक अन्य पोस्ट में कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। सीएमओ ने कहा, ''आइए, हम उनके सपनों को संवारें, उनकी आकांक्षाओं को प्रोत्साहित करें और हर बच्चे को अपनी पूरी क्षमता हासिल करने में मदद दें, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।''