विदेश मंत्रालय ने मनमोहन सिंह के विदेश नीति की आलोचना पर कहा, उनका बयान राजनीतिक, नीतिगत नहीं

Edited By Updated: 17 Feb, 2022 08:34 PM

external affairs ministry said on manmohan singh s criticism foreign policy

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार की विदेश नीति की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा आलोचना करना पूरी तरह से ‘‘ एक राजनीतिक बयान'''' है और ‘नीतिगत नहीं'' है।

नेशनल डेस्क: विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार की विदेश नीति की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा आलोचना करना पूरी तरह से ‘‘ एक राजनीतिक बयान'' है और ‘नीतिगत नहीं' है। पंजाब विधानसभा के लिए 20 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले पंजाबी भाषा में एक वीडियो संदेश में सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार विदेश नीति के मामले में ‘‘बुरी तरह असफल'' साबित हुई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंह ने आरोप लगाया कि चीनी सेना ‘‘पिछले एक साल से हमारी पवित्र धरती पर कब्जा जमाए है, लेकिन इस मामले को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं।'' इस बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘ मेरी दृष्टि से यह पूरी तरह या स्पष्ट रूप से एक राजनीतिक बयान है, नीतिगत नहीं है। इसलिये मैं इस पर कुछ और नहीं कहना चाहूंगा।''

बागची ने कहा, ‘‘जहां तक चीन का विषय है, इस बारे में तथ्य पूरी तरह से स्पष्ट हैं और मुझे उन्हें दोहराने की जरूरत नहीं है।'' उन्होंने कहा, ‘‘ हम चीन के साथ बातचीत की प्रक्रिया में हैं।'' सिंह ने यह भी कहा कि पड़ोसी देशों के साथ भी हमारे संबंध खराब हो रहे हैं तथा पुराने मित्र साथ छोड़ रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!