महिला पहलवान विनेश फोगाट पहुंची अयोध्या, प्रभु राम से लिया आशीर्वाद, कहा- हम देश के लिए मेडल जीतें...

Edited By Updated: 11 May, 2026 07:14 PM

female wrestler vinesh phogat reached ayodhya sought blessings from lord ram

गोंडा में WFI द्वारा नेशन ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के आयोजन में शामिल होने से पहले महिला पहलवान विनेश फोगाट ने गभवान राम की नगरी अयोध्या में पहुंच कर प्रभु राम का आशीर्वाद लिया। कांग्रेस नेता और पहलवान विनेश फोगाट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं...

नेशनल डेस्क: गोंडा में WFI द्वारा नेशन ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के आयोजन में शामिल होने से पहले महिला पहलवान विनेश फोगाट ने गभवान राम की नगरी अयोध्या में पहुंच कर प्रभु राम का आशीर्वाद लिया। कांग्रेस नेता और पहलवान विनेश फोगाट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अभी गोंडा ही जा रही हूं... प्रभु राम ने अयोध्या में मुझे आशीर्वाद के लिए बुलाया तो हम उनकी भी आशीर्वाद लेकर जाएंगे। 

गोंडा में WFI द्वारा नेशन ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में उनकी प्रतिभागिता से इंकार किए जाने पर उन्होंने कहा, "ये तो वहां(नेशन ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में) जाकर ही देखा जाएगा कि कैसे खेला जाए या नहीं खेला जाएगा। हम अपनी ओर से जवाब देने का प्रयास कर रहे हैं... हम अपनी ओर से मेहनत कर रहे हैं। परमात्मा की धरती पर हम पहुचे हैं जहां सभी की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हमारी भी मनोकामना पूरी होगी। हमारी भी इच्छा है कि हम देश के लिए मेडल जीतें। 

आप को बता दें कि  विनेश फोगाट सोमवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के कारण बताओ नोटिस का जवाब देकर दावा किया कि वह संन्यास के बाद वापसी की पात्रता रखती है हालांकि राष्ट्रीय महासंघ ने दोहराया कि वह यहां राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकती । महासंघ ने कहा कि अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकती हैं। 

राष्ट्रीय महासंघ ने इससे पहले कहा था कि विनेश 26 जून 2026 तक घरेलू टूर्नामेंटों में भाग नहीं ले सकती क्योंकि डोपिंग रोधी नियमों के तहत संन्यास के वापसी के बाद उन्होंने छह महीने का अनिवार्य नोटिस पूरा नहीं किया है । यहां पहुंचने के बाद विनेश ने डब्ल्यूएफआई के कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की संहिता का रिटायर्ड खिलाड़ियों से जुड़ा नियम 5 . 6 . 1 उन पर लागू नहीं होता क्योंकि वह जून में ही युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) को संन्यास के बाद वापसी के अपने फैसले से अवगत करा चुकी हैं।

विनेश ने अपने जवाब में कहा कि उन्होंने यूडब्ल्यूडब्ल्यू को पहले ही अपनी वापसी की जानकारी दे दी थी लिहाजा प्रक्रियागत जरूरतें वह पूरी कर चुकी हैं  डब्ल्यूएफआई सूत्रों ने हालांकि कहा कि महासंघ उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है और उसका मानना है कि विनेश ने सिर्फ पात्रता के पहलू पर जवाब दिया है जबकि उनके खिलाफ लगाये गए अनुशासनहीनता के आरोपों का जवाब नहीं दे सकी हैं। 

गौरतलब है कि विनेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं के 50 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक के मुकाबले से अयोग्य करार दिये जाने के बाद कुश्ती से संन्यास ले लिया था । विनेश के पति ने कहा कि उसने आधिकारिक रूप से संन्यास की कभी घोषणा नहीं की और सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था । वहीं डब्ल्यूएफआई का कहना है कि दिसंबर 2024 में यूडब्ल्यूडब्ल्यू के पत्र में कहा गया है कि उसने इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (आईटीए) को इसके बारे में बताया था । महिला पहलवानों का वजन सोमवार को शाम पांच से सात बजे के बीच किया जायेगा और प्रतियोगिता मंगलवार को है । 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!